Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

नौतपा शुरू, भीषण गर्मी का कहर

नई दिल्ली। जेठ के महीने में सबसे अधिक गर्मी वाले दिन, जिन्हें नौतपा कहा जाता है उसकी शुरुआत हो गई है। 25 मई से दो जून तक नौतपा रहने की संभावना है। हालांकि इस बार उत्तर भारत में उससे पहले ही भीषण गर्मी पड़नी शुरू हो गई थी। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान के कई जिलों के अलावा राजधानी दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रिकॉर्ड किया गया।

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तापमान 46 से 48 डिग्री तक रहा। लगभग पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी और लू का कहर है। लगातार सूखी हवाएं चल रही हैं और दिन के तापमान में भारी बढ़ोतरी हुई है। कई इलाकों में रात का तापमान भी 30 डिग्री से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। इस साल नौतपा एक शक्तिशाली  सुपर अल नीनो चरण के बचे हुए प्रभावों के बीच आया है। सुपर अल नीनो ने वैश्विक तापमान को काफी बढ़ा दिया है।

नौतपा का सबसे ज्यादा असर आमतौर पर उत्तरी और मध्य भारत में महसूस किया जाता है, खास कर राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली व एनसीआर और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में इसका पारंपरिक रूप से ज्यादा असर होता है। इस बार इन इलाकों में नौतपा के पहले ही भीषण गर्मी पड़ने लगी है। मौसम विभाग ने उत्तर भारत के ज्यादातर इलाकों में हीटवेव की चेतावनी जारी की है।

Exit mobile version