North India severe cold: राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में भीषण सर्दी की संभावना जताई गई है।
साल के अंतिम दिन और नए साल के पहले कुछ दिनों तक देश के कई हिस्सों में शीतलहर का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक चार जनवरी को उत्तर भारत में नया पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है।
अनुमान के मुताबिक उत्तर भारत में 30 दिसंबर से शीत लहर बढ़ने का अनुमान है। एक से तीन जनवरी तक पहाड़ी क्षेत्रों में छिटपुट वर्षा और बर्फबारी की उम्मीद है।
also read: वर्ष 2024 का राजनीतिक सूत्र क्या है?
पश्चिम विक्षोभ की वजह से पंजाब और हरियाणा में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो से तीन दिनों में उत्तर पश्चिम भारत में और पूर्वोत्तर के राज्यों में घना से बहुत घना कोहरा और शीतलहर की स्थिति देखने को मिलेगी।
राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ शीतलहर की चपेट में पहले से हैं। इन राज्यों में घने कोहरे का भी अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। हिमाचल प्रदेश में शीतलहर और बर्फबारी चल रही है।
हरियाणा और चंडीगढ़ के कई और जगहों पर 30 दिसंबर को शीतलहर से घनघोर शीतलहर की स्थित बने रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के अलर्ट के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान के अलग अलग स्थानों में 30 दिसंबर की देर रात घना से बहुत घना कोहरा पड़ सकता है। राजस्थान में भी घनघोर शीतलहर जैसी स्थिति देखने को मिलेगी।