रूस और यूक्रेन के बीच तीन साल से चल रहे युद्ध में तीन दिन के युद्धविराम की घोषणा हुई है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शनिवार को ऐलान किया कि ईस्टर के चलते रूस 19 से 21 अप्रैल तक रूस हमला नहीं करेगा। शनिवार, 19 अप्रैल की शाम से यह संघर्षविराम शुरू हो गया। पुतिन ने यूक्रेन से भी ऐसा ही करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा है कि यूक्रेन इसके लिए तैयार नहीं होता है तो युद्धविराम नहीं होगा।
पुतिन ने युद्धविराम की घोषणा की, सैन्य कार्रवाई रोकने का आदेश दिया
पुतिन ने युद्धविराम की घोषणा करते हुए कहा, ‘मैं इस अवधि के लिए सभी सैन्य कार्रवाई रोकने का आदेश देता हूं’। उन्होंने युद्धविराम को ‘मानवीय कारणों पर आधारित’ बताया है। उन्होंने आगे कहा, ‘हम इस आधार पर आगे बढ़ रहे हैं कि यूक्रेनी पक्ष हमारा अनुसरण करेगा, जबकि हमारे सैनिकों को युद्धविराम के संभावित उल्लंघन और दुश्मन द्वारा उकसावे की किसी भी आक्रामक कार्रवाई का विरोध करने के लिए तैयार रहना चाहिए’।
Also Read : ‘विकसित भारत’ की यात्रा एक साझा राष्ट्रीय मिशन: निर्मला सीतारमण