nayaindia President Draupadi Murmu Coming To Uttarakhand Three Day Visit From Today आज से तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आ रही हैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
Cities

आज से तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आ रही हैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

ByNI Desk,
Share

Draupadi Murmu :- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय दौरे पर आज उत्तराखंड पहुंच रही हैं। इसको लेकर शासन प्रशासन तैयारियों में जुटा है। देहरादून से लेकर एयरपोर्ट और उधमसिंह नगर जिले के पंतनगर में सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर रिहर्सल की गई। अपने तीन दिवसीय दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज उत्तराखंड आ रही है। जिसे लेकर उत्तराखंड पुलिस ने उनकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्त इंतजाम किए हैं। राष्ट्रपति अपने तीन दिवसीय दौरे के दौरान कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी। वहीं उत्तराखंड के स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी। जिसे देखते हुए इस बार उत्तराखंड स्थापना दिवस को खास बनाने की तैयारी जोरों पर चल रही है। आपको बता दें कि, मंगलवार को राष्ट्रपति मुर्मू तीन दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत उत्तराखंड पहुंच रही हैं। उत्तराखंड में कई अलग अलग जगह पर उनका कार्यक्रम आयोजित होने है। इसको लेकर प्रशासनिक अमला अलर्ट है।

राष्ट्रपति की सुरक्षा व्यवस्थाओं के मद्देनजर पुलिस प्रशासन, सुरक्षा एजेंसियों ने रिहर्सल की गई और सुरक्षा व्यवस्था को परखा गया। राष्ट्रपति का कार्यक्रमः मंगलवार को राष्ट्रपति विशेष विमान से दिल्ली से सुबह 9:55 बजे बरेली के लिए रवाना होंगी। 10:40 बरेली पहुंचेंगी।उसके बाद राष्ट्रपति बरेली से एमआई 17 हेलिकॉप्टर से सुबह 10:50 बजे पंतनगर के लिए रवाना होकर 11:25 पंतनगर पहुंचेंगी। वहां दीक्षांत समारोह में प्रतिभाग करने के बाद पंतनगर से एमआई 17 हेलिकॉप्टर से शाम 3:25 बजे राष्ट्रपति उड़ान भरेंगी। और 4:40 बजे जीटीसी हेलीपेड देहरादून पहुंचेंगी। उसके बाद अगले दिन यानी बुधवार को राष्ट्रपति एमआई 17 हेलिकॉप्टर से जीटीसी हेलीपेड से सुबह 9:20 बजे बदरीनाथ हेलीपेड को रवाना होकर 10:20 बजे बदरीनाथ पहुंचेंगी। 11:40 पर बदरीनाथ से रवाना होकर दोपहर साढ़े बारह बजे श्रीनगर हेलीपेड पहुंचेंगी। उसके बाद श्रीनगर हेलीपेड से राष्ट्रपति शाम 3:50 बजे रवाना होकर शाम 4:40 बजे जीटीसी हेपीपेड देहरादून पहुंचेंगी। बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति विशेष विमान से 12:05 बजे रवाना होंगी। 12:50 बजे दिल्ली पहुंचेंगी। (आईएएनएस)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Naya India स्क्रॉल करें