Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

बिहार के अररिया में उद्घाटन के पहले गिरा 12 करोड़ का पुल

अररिया। बिहार के अररिया जिले में मंगलवार को बकरा नदी पर बना पुल धंस गया। 12 करोड़ से निर्मित इस पुल का अभी उद्घाटन भी नहीं हुआ था। स्थानीय विधायक विजय कुमार (Vijay Kumar) मंडल ने इसे भ्रष्टाचार की भेंट बताया है। बताया जाता है कि सिकटी प्रखंड स्थित बकरा नदी के पड़रिया घाट पर 12 करोड़ की लागत से पुल का निर्माण किया गया था।

मंगलवार को पुल के दो से तीन पिलर नदी में धंस गए और पुल गिर गया। पुल निर्माण करने वाली एजेंसी के लोग मौके पर पहुंच गए हैं और प्रशासन की टीम भी आ गई है। यह पुल सिकटी और कुर्साकांटा प्रखंड को जोड़ने वाला था। बताया जाता है कि स्थानीय भाजपा विधायक विजय कुमार मंडल (Vijay Kumar Mandal) ने पुल निर्माण के लिए काफी प्रयास किए थे। पुल गिरने की सूचना पर वह भी घटनास्थल पहुंच गए।

उन्होंने बताया कि यह पुल पूरी तरह भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। यह पुल दो प्रखंडों को सीधे जोड़ने का माध्यम बनता, लेकिन उद्घाटन के पहले ही नदी में समा गया। ग्रामीण कार्य विभाग (Rural Works Department) द्वारा यह पुल बनाया गया था। जमीन पर ही पिलर गाड़कर तैयार किया गया था। एप्रोच रोड भी अभी नहीं बना था।

यह भी पढ़ें:

वाराणसी पहुंचे पीएम मोदी, किसानों ने जाहिर की खुशी

इस खिलाड़ी ने अचानक लिया फैसला, कहा ये मेरा आखिरी टी20 वर्ल्ड कप है…

Exit mobile version