Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

मालदीव के राजनयिक को तलब किया

नई दिल्ली। मालदीव के मंत्रियों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपमानजनक टिप्पणी किए जाने से नाराज भारत ने मालदीव के राजनयिक को तलब किया। जानकार सूत्रों मुताबिक मालदीव के राजनयिक को सोमवार को विदेश मंत्रालय में तलब किया गया और मालदीव के कई मंत्रियों द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणियों को लेकर कड़ी नाराजगी जताई गई।

इससे पहले मालदीव ने सरकार ने मोदी के खिलाफ अपमानजनक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर रविवार को तीन मंत्रियों को निलंबित कर दिया था। तीनों मंत्रियों ने लक्षद्वीप की यात्रा के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रधानमंत्री के पोस्ट के लिए उनकी आलोचना की थी और कहा था कि यह केंद्र शासित प्रदेश को मालदीव के वैकल्पिक पर्यटन स्थल के रूप में पेश करने का एक प्रयास है।

इस बीच नई दिल्ली में आधिकारिक सूत्रों ने यह भी बताया कि माले में भारतीय उच्चायोग ने रविवार को मालदीव के विदेश मंत्रालय के सामने इस मामले को जोरदार तरीके से उठाया। विवाद के बीच माले में भारतीय उच्चायुक्त मुनु मुहावर ने सोमवार को मालदीव के एक वरिष्ठ राजनयिक के साथ ‘पूर्व-निर्धारित’ बैठक की।

Exit mobile version