nayaindia Nobel prize in physics तीन वैज्ञानिकों को मिला भौतिकी का नोबल
Trending

तीन वैज्ञानिकों को मिला भौतिकी का नोबल

ByNI Desk,
Share

नई दिल्ली। मेडिसीन के बाद अब भौतिकी के नोबल पुरस्कार की घोषणा हो गई है। भौतिकी का 2023 का नोबेल पुरस्कार वैज्ञानिक पियरे अगॉस्टिनी, फेरेन्क क्रॉज व ऐन एल हुइलियर को दिया गया है। पुरस्कार देने वाली संस्था ने मंगलवार को कहा कि परमाणु इलेक्ट्रॉन के अध्ययन में लेजर के इस्तेमाल के लिए इन तीनों को यह पुरस्कार दिया जाएगा। पदार्थ में इलेक्ट्रॉन गतिशीलता के अध्ययन के लिए प्रकाश के एटोसेकंड पल्स उत्पन्न करने के प्रायोगिक तरीकों के लिए यह पुरस्कार इन वैज्ञानिकों को दिया गया है।

इस पुरस्कार के तहत दी जाने वाली राशि इस साल 11 मिलियन स्वीडिश क्राउन यानी करीब आठ करोड़ रुपए होगी। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज की ओर से प्रदान किया जाता है। इससे पहले मेडिसीन का नोबेल पुरस्कार काटालिन कारिको और ड्रूय वीसमैन को एमआरएनए टीकों के विकास में योगदान के लिए दिया गया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Naya India स्क्रॉल करें