Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

President Draupadi Murmu मना रहीं अपना 66वां जन्मदिन, मोदी ने दी बधाई

Draupadi Murmu

Image Credit: Prabhat

Draupadi Murmu Birthday: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जन्म 20 जून 1958 को ओडिशा के मयूरभंज जिले के उपरबेड़ा गांव में एक संथाली आदिवासी परिवार में हुआ था। उन्होंने 25 जुलाई 2022 को राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी। इससे पहले वह झारखंड की राज्यपाल थीं। अपने जन्मदिन पर राष्ट्रपति मुर्मू ने आज दिल्ली में जगन्नाथ मंदिर में दर्शन किए और पूजा-अर्चना की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) के जन्मदिन पर बधाई दी और उनकी अच्छी सेहत व लंबे जीवन की कामना की। मोदी ने ट्विटर पर एक पोस्ट में कहा, राष्ट्रपति जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। राष्ट्र के प्रति उनकी अनुकरणीय सेवा और समर्पण हम सभी को प्रेरित करता है। गरीबों और हाशिए पर पड़े लोगों की सेवा करने पर उनका ज्ञान और जोर एक मजबूत मार्गदर्शक शक्ति है। प्रधानमंत्री ने कहा, उनकी जीवन यात्रा करोड़ों लोगों को उम्मीद देती है। उनके अथक प्रयासों और दूरदर्शी नेतृत्व के लिए भारत हमेशा उनका आभारी रहेगा। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की है। आदित्यनाथ पर सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, जनसेवा, राष्ट्र सेवा और समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए सतत समर्पित माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! भगवान श्री जगन्नाथ जी से आपके सुदीर्घ व सुयशपूर्ण जीवन और उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना है।

यह भी पढ़ें :-

जाट राजनीति पर गलती सुधारेगी भाजपा

चेतावनी पर ध्यान दीजिए

Exit mobile version