Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

ट्रंप ने टैरिफ प्लान एक हफ्ते टाला

Washington, D.C [USA], Jun 22 (ANI): U.S. President Donald Trump delivers an address to the nation, following U.S. strikes on Iran's nuclear facilities, at the White House in Washington, D.C on Saturday. (Reuters/ANI Photo)

नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने टैरिफ प्लान को एक हफ्ते के लिए टाल दिया है। अब भारत और अन्य देशों पर लगने वाला बढ़ा हुआ टैरिफ एक की बजाय सात अगस्त से लागू होगा। इससे पहले ट्रंप ने टैरिफ लगाने के बाद उसे 90 दिन के लिए टाला था। फिर उसे 30 दिन के लिए टाला और अब एक हफ्ते के लिए टाला है। गौरतलब है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। दूसरी ओर उन्होंने पाकिस्तान पर टैरिफ घटा कर 19 फीसदी कर दिया है।

ट्रंप ने शुक्रवार को 92 देशों पर लगाए गए नए टैरिफ की सूची जारी की है। इसमें भारत पर 25 फीसदी और पाकिस्तान पर 19 फीसदी टैरिफ लगाया गया है। दुनिया के सभी देशों पर ट्रंप का टैरिफ सात अगस्त से लागू होगा लेकिन कनाडा पर एक अगस्त से ही 35 फीसदी टैरिफ लागू हो गया है। ट्रंप की ओर से जिन देशों पर बढ़ा हुआ टैरिफ लगाया गया है उनकी सूची में चीन का नाम नहीं है।

दक्षिण एशिया में ट्रंप ने सबसे कम टैरिफ पाकिस्तान पर लगाया है। अमेरिका ने पहले पाकिस्तान पर 29 फीसदी टैरिफ लगाया था। लेकिन पिछले दिनों उसके साथ व्यापार संधि होने की वजह से उसका टैरिफ घटा दिया गया है। दुनिया भर के देशों में सबसे ज्यादा 41 फीसदी टैरिफ सीरिया पर लगाया गया है। गौरतलबू है कि ट्रंप ने दो अप्रैल को दुनिया भर के देशों पर टैरिफ लगाने की घोषणा की थी, लेकिन सात दिन बाद ही इसे 90 दिनों के लिए टाल दिया था। इसके बाद ट्रंप सरकार ने 90 दिनों में 90 सौदे कराने का लक्ष्य रखा था। हालांकि, अमेरिका का अब तक सिर्फ सात देशों से समझौता हो पाया है।

Exit mobile version