Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

ट्रंप ने 14 देशों पर टैरिफ बढ़ाया

USA, May 23 (ANI): U.S. President Donald Trump delivers a statement to reporters about reopening places of worship by declaring them "essential" in the Brady Press Briefing Room at the White House in Washington, U.S., on Friday. (REUTERS Photo)

नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नौ जुलाई की समय सीमा तक व्यापार संधि नहीं होने की वजह से दुनिया के 14 देशों के ऊपर शुल्क बढ़ाने का ऐलान कर दिया। हालांकि अमेरिका ने इसमें भारत को नहीं शामिल किया है। राष्ट्रपति ट्रंप ने दक्षिण कोरिया और जापान जैसे मित्र देशों के ऊपर भी शुल्क बढ़ा दिया। उन्होंने बांग्लादेश के ऊपर 35 फीसदी शुल्क लगाने का ऐलान किया है। माना जा रहा है कि भारत को इसका फायदा मिल सकता है। अगर अमेरिका के साथ भारत की व्यापार संधि हो जाती है तो टेक्सटाइल उत्पादों के निर्यात में भारत को फायदा होगा।

बहरहाल, ट्रंप प्रशासन की ओर से सोमवार को सभी 14 देशों को औपचारिक रूप से चिट्ठी भेज कर इस फैसले की जानकारी दी गई। इस फैसले के तहत कुछ देशों पर 25 फीसदी टैरिफ लगाया गया है, जबकि कुछ पर 30 से 40 फीसदी तक का भारी शुल्क लगाया गया है। दक्षिण कोरिया और जापान के नेताओं को ट्रंप ने सबसे पहले चिट्ठी भेजी और कहा कि उनके देश से आने वाले सामान पर अब 25 फीसदी शुल्क लगेगा। ये टैरिफ एक अगस्त से लागू होंगे।

पहले ट्रंप ने नौ जुलाई से सभी देशों पर जैसे को तैसा टैरिफ लगाने का ऐलान किया था। इसे अब बढ़ा कर एक अगस्त कर दिया गया है। गौरतलब है कि ट्रंप ने अप्रैल में पहली बार सभी अमेरिकी आयात पर 10 फीसदी बेसलाइन टैक्स और करीब एक सौ देशों पर अलग अलग टैक्स लगाने की घोषणा की थी। हालांकि उसके बाद उन्होंने टैरिफ को 90 दिन के लिए टाल दिया था और देशों को अमेरिका के साथ नई डील करने का मौका दिया था।

Exit mobile version