Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

ट्रंप बहुत जल्दी युद्ध करना चाहते हैं

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के साथ बिना परमाणु समझौते के भी जंग खत्म करने पर विचार कर रहे हैं। अमेरिकी अखबार ‘वॉल स्ट्रीट जर्नल’ के मुताबिक, अमेरिका की एक बड़ी शर्त होर्मुज की खाड़ी को पूरी तरह खोलना है। अगर ईरान वहां से गुजरने वाले कारोबारी जहाजों को बिना किसी रुकावट के आने जाने देता है, तो अमेरिका जंग से पीछे हट सकता है।

अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रपति ट्रंप पिछले कुछ हफ्तों से इस योजना पर काम कर रहे हैं। उन्होंने अपने वरिष्ठअ अधिकारियों से कहा है कि अगर ईरान होर्मुज की खाड़ी खोल देता है तो अमेरिका औपचारिक परमाणु समझौते के बिना भी संघर्ष खत्म करने को तैयार हो सकता है। पहले अमेरिका की सबसे बड़ी शर्त ईरान के साथ नया परमाणु समझौता करना थी। लेकिन जंग लंबी खिंचने के बाद उसका फोकस बदलता दिख रहा है।

बताया जा रहा है कि अब होर्मुज की खाड़ी से जहाजों की आवाजाही शुरू कराना जंग खत्म करने की अहम शर्त बन सकता है। गौरतलब है कि यह रास्ता दुनिया के लिए बेहद अहम है, क्योंकि यहां से दुनिया का करीब 20 फीसदी तेल और गैस गुजरता है। इस बीच खबर है कि ईरान ने होर्मुज की खाड़ी खोलने के बदले सात शर्तें रखी हैं। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव मोहम्मद बाघेर जोलघदार के मुताबिक, अमेरिका को ईरान की घेराबंदी खत्म करनी होगी, युद्ध हमेशा के लिए रोकना होगा, युद्ध का मुआवजा देना होगा और ईरान की जब्त की गई संपत्तियों को खोलना होगा।

Exit mobile version