Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

मणिपुर में असम राइफल्स के दो जवान शहीद

इम्फाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मणिपुर यात्रा के बाद शांति बहाली की संभावनाओं को बड़ा झटका लगा है। प्रधानमंत्री की यात्रा के एक हफ्ते बाद शुक्रवार को अज्ञात हमलावरों ने असम राइफल्स की गाड़ी पर हमला कर दिया, जिसमें दो जवान शहीद हो गए और चार जवान घायल हुए हैं। घटना मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में शुक्रवार की शाम को हुई

इस हमले में घायल हुए जवानों को पुलिस और स्थानीय लोगों ने रिम्स अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद इलाके में पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि घटना शाम करीब छह बजे नम्बोल सबल लाइकाई इलाके में हुई। उस समय असम राइफल्स के जवान इम्फाल से बिष्णुपुर की ओर जा रहे थे। हमलावरों ने घात लगाकर वाहन पर अंधाधुंध गोलियां चलाई।

Exit mobile version