Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

एआई समिट में ‘शर्टलेस प्रोटेस्ट’ मामले में यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब गिरफ्तार

New Delhi, Feb 24 (ANI): Indian Youth Congress Chief Uday Bhanu Chib arrested in connection with the Youth Congress protest at Bharat Mandapam, being taken from Patiala House Court, in New Delhi on Tuesday. (ANI Video Grab)

दिल्ली पुलिस ने इंडियन यूथ कांग्रेस (युवा कांग्रेस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई पिछले सप्ताह भारत मंडपम में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान हुए ‘शर्टलेस प्रोटेस्ट’ के सिलसिले में की गई है। 

जानकारी के अनुसार पुलिस ने मंगलवार सुबह भानु को हिरासत में लिया था और पूछताछ के बाद औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद उदय भानु चिब को कोर्ट मे पेश किया गया।

दिल्ली पुलिस ने कहा कि देश के अलग अलग जगहों के लोग शामिल है जांच के लिए कई जगह ले जाना है इसलिए सात दिनों की कस्टडी चाहिए।

सूत्रों के अनुसार पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि प्रदर्शन के पीछे कोई संगठित योजना थी या नहीं। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Also Read : झारखंड सरकार ने पेश किया 1.58 लाख करोड़ रुपये का बजट

इससे पहले सोमवार को आरोपियों जितेंद्र यादव, राजा गुर्जर व अजय कुमार को ग्वालियर सहित अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया गया था। इनके खिलाफ तिलक मार्ग थाने में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस का कहना है कि प्रदर्शनकारियों ने कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करने के लिए क्यूआर कोड प्राप्त करने हेतु ऑनलाइन पंजीकरण कराया था। आरोपियों ने पहले काले रंग की छतरियों पर स्टिकर चिपकाकर उन्हें चुपके से भारत मंडपम में ले जाने की योजना बनाई थी। इसके बाद उन्हें लगा कि काले छाते प्रवेश द्वार पर तैनात सुरक्षाकर्मियों का ध्यान आकर्षित करेंगे, मगर उन्होंने अपनी योजना बदल दी और टी-शर्ट पर छपे स्टिकर लगवाकर उन्हें अपनी कमीज के नीचे पहन लिया।

बता दें कि यह मामला उस समय चर्चा में आया जब युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने एआई समिट के दौरान बिना शर्ट पहने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार की नीतियों, बढ़ती बेरोजगारी और एआई से जुड़े मुद्दों को लेकर नारेबाजी की। कार्यक्रम स्थल पर हंगामे के बाद पुलिस ने सार्वजनिक शांति भंग करने समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया था। अब तक इस प्रकरण में कुल आठ लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिनमें उदय भानु चिब भी शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता हॉल नंबर-5 के लॉबी क्षेत्र में शुक्रवार को घुस गए और अपनी शर्ट के नीचे पहनी हुई टी-शर्ट उतारकर या हाथों में पकड़कर नारे लगाने लगे।

Pic Credit : ANI

Exit mobile version