nayaindia Jeep Fell Into Ditch Many People Feared Dead In Accident खाई में गिरी जीप, हादसे में कई लोगों के मारे जाने की आशंका
News

खाई में गिरी जीप, हादसे में कई लोगों के मारे जाने की आशंका

ByNI Desk,
Share

Uttarakhand Jeep Accident :- नैनीताल जिले के ओखलकांडा ब्लॉक में छीड़ाखान-रीठा साहिब मोटर मार्ग पर आज सुबह एक जीप के खाई में गिरने की खबर है। हादसे में कई लोगों के मारे जाने की सूचना है। बताया जा रहा है कि जीप में 9 लोग सवार थे। साथ ही कई लोग घायल भी हुए हैं। ग्रामीणों ने दो लोगों का रेस्क्यू किया है। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। ग्रामीणों के अनुसार हादसे में कई लोग जान गंवा बैठे हैं। दुर्घटना की सूचना नवीन नाम के पीआरडी जवान ने दी है। मौके पर फिलहाल प्रशासनिक अमला पहुंच रहा है। दरअसल, आज सुबह ये जीप सवारियों को लेकर जा रही थी। छीड़ाखान-रीठा साहिब मोटर मार्ग पर जीप का चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा।

इससे जीप अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। उसमें सवार यात्रियों की चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए। ग्रामीण ने प्रशासनिक अधिकारियों को भी हादसे की सूचना दी। जिसके बाद गांव के लोगों ने खुद आनन-फानन में रेस्क्यू कार्य शुरू किया। स्थानीय निवासियों ने बताया कि, आज शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे ये सड़क हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि एक जीप खाई में गिर गई। ग्रामीणों ने खाई में उतरकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। दो घायलों को ग्रामीण रेस्क्यू कर सड़क पर लाए। स्थानीय निवासियों ने आशंका जताई है कि जीप के खाई में गिरने से कई लोगों की मौत हो सकती है। (आईएएनएस)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Naya India स्क्रॉल करें