nayaindia Vande Bharat Trains वंदे भारत एक्सप्रेस अब भगवा रंग में
News

वंदे भारत एक्सप्रेस अब भगवा रंग में

ByNI Desk,
Share

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का रंग बदल दिया है। इसके इंजन और बोगियों का रंग अब नीले की जगह भगवा होगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि नया रंग तिरंगे से प्रेरित है। उन्होंने बताया कि रंग बदले के अलावा वंदे भारत ट्रेन में सुविधा के हिसाब से 25 छोटे छोटे बदलाव भी किए गए हैं। बताया जा रहा है कि यात्रियों और विशेषज्ञों ने इसके लिए सुझाव दिए थे।

गौरतलब है कि देश भर में अभी 25 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चल रही हैं। इसके अलावा दो ट्रेनों को रिजर्व में रखा गया है। 28वीं ट्रेन को परीक्षण के तौर पर केसरिया रंग दिया गया है। यह ट्रेन अभी चेन्नई के इंटीग्रल कोच फैक्टरी में रखी हुई है। इसी फैक्टरी में सभी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को बनाया जाता है। अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को फैक्टरी का निरीक्षण किया। उन्होंने दक्षिणी रेलवे के सुरक्षा उपायों की समीक्षा भी की।

रेल मंत्री ने कहा- ये मेक इन इंडिया का कॉन्सेप्ट है। यह हमारे देश के इंजीनियर और टेक्नीशियन्स द्वारा डिजाइन की गई है। हमने वंदे भारत ट्रेनों में फील्ड यूनिट्स से मिल रहे फीडबैक के हिसाब से बदलाव किए हैं। अश्विनी वैष्णव ने बताया कि रेलवे बिना रिजर्वेशन वाले यात्रियों के लिए भी आधुनिक फीचर वाले कोच बनाने पर काम कर रहा है। इससे कम कमाई वाले लोग भी अच्छी व आरामदेह और सुरक्षित ट्रेनों में सफर कर पाएंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Naya India स्क्रॉल करें