Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

उपराष्ट्रपति चुनाव की प्रक्रिया शुरू

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के दो दिन बाद निर्वाचन आयोग ने बुधवार को चुनाव प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की। आयोग ने कहा कि संसद के दोनों सदनों के सांसदों का निर्वाचक मंडल गठित किया जा रहा है। निर्वाचित और मनोनीत, दोनों तरह के सदस्य उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान के पात्र होंगे। आयोग ने कहा कि निर्वाचन अधिकारी और सहायक अधिकारियों के नाम भी जल्द तय होंगे। धनखड़ ने सोमवार को स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा दिया था। उनका कार्यकाल 10 अगस्त, 2027 तक था। मंगलवार को गृह मंत्रालय ने इस्तीफे की अधिसूचना जारी की। संविधान के अनुच्छेद 68 (2) के तहत, उपराष्ट्रपति के इस्तीफे, मृत्यु या हटाए जाने की स्थिति में “यथाशीघ्र” चुनाव कराना होता है। अधिसूचना जारी होने के बाद मतदान की प्रक्रिया 30 दिन के भीतर पूरी की जानी चाहिए। राजग गठबंधन को इस चुनाव में स्पष्ट बहुमत हासिल है।

Exit mobile version