Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

दिल्ली, एनसीआर में बारिश से बदला मौसम

Chennai, Nov 30 (ANI): A man holding an umbrella wades through a waterlogged road following heavy rainfall triggered by Cyclone Fengal, in Chennai on Saturday. (ANI Photo)

नई दिल्ली। बुधवार को अचानक दिल्ली का मौसम बदला। दिल्ली के लोगों को कई दिनों की गर्मी से थोड़ी राहत मिली। बुधवार को दिल्ली और एनसीआर में दोपहर के बाद से कई इलाकों में बादल छाए हुए थे। शाम में कुछ इलाकों में तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हुई। मौसम विभाग 15 मार्च के आसपास दिल्ली में बारिश की संभावना जताई थी। उसके बाद कहा गया था कि तीन दिन तक दिल्ली और एनसीआर में हल्की बारिश हो सकती है।

उधर पहाड़ों पर भी बर्फबारी हो रही है, जिससे दिल्ली में तापमान गिरा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 19 और 20 मार्च को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कहीं कहीं बारिश होगी। मौसम विभाग ने बताया है कि अगले दो दिन अधिकतम तापमान 28 से  29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 और 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 21 मार्च को भी हल्की बारिश हो सकती है और उसके बाद दो दिन तक बादल छाए रह सकते हैं।

Exit mobile version