Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

अफगानिस्तान विस्फोट: 7 छात्रों की मौत, 97 घायल

अफगानिस्तान के पूर्वोत्तर कुनार प्रांत में शनिवार को एक मिडिल स्कूल के पास स्थित मकान में विस्फोट होने से कम से कम सात छात्रों की मौत हो गयी और 97 अन्य घायल हो गए।

हुर्रियत रेडियो ने कुनार के सूचना एवं संस्कृति निदेशक सामीउल हक हक बायान के हवाले से बताया कि ज्यादातर घायलों को नंगरहार क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

श्री बायान ने बताया कि मकान में खनन कार्य के लिए विस्फोटक सामग्री रखी गयी थी। इस सामग्री का इस्तेमाल कुनार-नूरिस्तान सड़क पर भी किया जा रहा था। विस्फोट से आसपास के कई मकानों को भी नुकसान पहुंचा है।

Exit mobile version