अमेरिका के मियामी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर लैंडिंग के दौरान अमेज़न का एक कार्गो विमान रनवे से उतरकर कई गाड़ियों से टकरा गया। आग लगने के बाद विमान से काले धुएं का गुबार हवा में उठने लगा और इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी मियामी-डेड काउंटी की मेयर डेनिएला लेविन कावा ने रविवार शाम को दी।
घटना के बारे में एक संवाददाता सम्मेलन में सुश्री कावा ने कहा, “हमें पता चला है कि पांच लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए।
Also Read : शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 383 अंक लुढ़का
इससे पहले, स्थानीय एबीसी न्यूज के सहयोगी ने बताया था कि अधिकारी मियामी हवाई अड्डे पर हुई घटना की जांच कर रहे थे, जहां अमेज़न का बोइंग कार्गो विमान रनवे से उतर गया था।
Pic Credit : ANI
