Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

चीन के पूर्व प्रधानमंत्री झू रोंगजी का 98 वर्ष की आयु में निधन

चीन के पूर्व प्रधानमंत्री और वरिष्ठ कम्युनिस्ट नेता झू रोंगजी का बुधवार सुबह राजधानी बीजिंग में बीमारी के कारण निधन हो गया। वह 98 वर्ष के थे।

श्री रोंगजी ने चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 14वीं और 15वीं केंद्रीय समितियों की राजनीतिक ब्यूरो की स्थायी समिति के सदस्य के रूप में अपनी सेवाएं दी थीं।

Also Read : शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 188 अंक लुढ़का

सीपीसी केंद्रीय समिति, नेशनल पीपुल्स कांग्रेस की स्थायी समिति, स्टेट काउंसिल और चाइनीज पीपुल्स पॉलिटिकल कंसल्टेटिव कांफ्रेंस की राष्ट्रीय समिति द्वारा संयुक्त रूप से जारी एक शोक संदेश में झू रोंगजी को एक उत्कृष्ट पार्टी सदस्य, समय की कसौटी पर खरे उतरने वाले निष्ठावान कम्युनिस्ट योद्धा तथा पार्टी एवं राज्य का एक महान सर्वहारा क्रांतिकारी, राजनीतिज्ञ बताया गया है।

Pic Credit : ANI

Exit mobile version