Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

अमेरिका के मध्यावधि चुनाव में रिपब्लिकन की जीत ही देश को दिवालिया होने से बचा सकती है: ट्रंप

Washington, D.C., May 12 (ANI): U.S. President Donald Trump speaks during a press conference in the Roosevelt Room, at the White House in Washington, D.C. on Monday. (REUTERS/ANI)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि आगामी मध्यावधि चुनावों में केवल रिपब्लिकन पार्टी की जीत ही देश को दिवालिया होने से बचा सकती है।

पत्रकारों से बात करते हुए श्री ट्रंप ने एक बार फिर कहा कि अगर रिपब्लिकन पार्टी नवंबर में होने वाले मध्यावधि चुनावों में कांग्रेस के दोनों सदनों पर नियंत्रण हासिल कर लेती है, तो अमेरिका प्रत्येक वयस्क अमेरिकी नागरिक को 5,000 डॉलर का लाभांश देगा।

Also Read : आरबीआई के बयान से पहले सेंसेक्स 400 अंक लुढ़का

श्री ट्रंप ने पत्रकारों से कहा डेमोक्रेट्स ऐसा नहीं कर सकते, क्योंकि वे टैरिफ नहीं लगाते और इसलिए देश दिवालिया होने वाला है। इससे पहले मंगलवार को बाल्टीमोर में एक अलग कार्यक्रम में बोलते हुए श्री ट्रंप ने कहा कि अगर डेमोक्रेट्स चुनाव जीतते हैं तो अमेरिकी अर्थव्यवस्था को 1929 जैसी मंदी का सामना करना पड़ेगा।

अमेरिका में मध्यावधि चुनाव तीन नवंबर को होंगे। उस दिन, 33 सीनेटरों और प्रतिनिधि सभा के सभी 435 सदस्यों का चुनाव किया जाएगा। कई राज्यों में विधायी चुनाव भी होंगे।

Pic Credit : UNI

Exit mobile version