Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

फिलीपींस में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके

Strong Earthquake Felt In The Philippines

मनीला। फिलीपीन इंस्टीट्यूट ऑफ वोल्केनो लॉजी एंड सीस्मोलॉजी ने बताया कि मध्य फिलीपींस के लेयटे प्रांत में भूकंप (Earthquake) के तेज झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल (Richter Scale) पर भूकंप की तीव्रता 6.0 मापी गई है। भूकंप स्थानीय समयानुसार शाम 6:16 बजे आया। Philippines Earthquake

भूकंप तटीय शहर डुलाग से लगभग 32 किमी दक्षिणपूर्व में 8 किमी की गहराई पर आया। संस्थान ने कहा कि टेक्टोनिक भूकंप (Tectonic Earthquake) के बाद झटके आएंगे और नुकसान होगा। भूकंप के झटके प्रांत के कुछ हिस्सों में भी महसूस किया गए हैं। प्रशांत ‘रिंग ऑफ फायर’ के साथ स्थित होने के कारण द्वीपसमूह फिलीपींस में अक्सर भूकंपीय गतिविधियां होती रहती हैं।

यह भी पढ़ें:

नीतीश ने परिवारवाद पर राजद और कांग्रेस को घेरा

सीएम धामी ने अधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

Exit mobile version