Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

यूक्रेन के हमलों में बेलगोरोड क्षेत्र में तीन लोग घायल

रूस के बेलगोरोड इलाके में यूक्रेन के ड्रोन हमलों में तीन लोग घायल हो गए है। क्षेत्रीय प्रतिक्रिया केंद्र ने एक बयान में यह जानकारी दी है। केन्द्र ने मैक्स पर कहा, “यूक्रेन के सशस्त्र बलों द्वारा लगातार हमले किये जा रहे हैं। ताजा हमलों में तीन नागरिक घायल हुए हैं।

Also Read : रूस की ओर आ रहे 155 ड्रोनों में से अधिकांश काे हवा में ही नष्ट किया : सोबयानिन

उन्होंने बताया कि बोरिसोव्स्की जिले में एक नागरिक की कार से ड्रोन के टकराने से वह घायल हो गया। इसी तरह शेबेकिंस्की जिले के बेल्यांका गांव में, ड्रोन के फटने से एक व्यक्ति घायल हो गया।।

तीसरी घटना ग्रेवोरोन में हुई जहां एक ड्रोन हमले में महिला घायल हो गई। उसको चिकित्सा सहायता दी गयी।

Pic Credit : UNI

Exit mobile version