Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

ट्रंप ने ईरान के खिलाफ युद्ध को वैश्विक बचाव अभियान बताया

New York [US], Sep 23 (ANI): U.S. President Donald Trump addresses the 80th United Nations General Assembly, at U.N. headquarters in New York City on Tuesday. (Reuters/ANI Photo)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नेब्रास्का के ग्रैंड आइलैंड में एक चुनावी रैली को ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजरायल के सैन्य अभियान को वैश्विक बचाव अभियान के रूप में पेश करने के लिए इस्तेमाल किया और कहा कि यह संघर्ष जल्द ही समाप्त हो जाएगा।

श्री ट्रंप ने कहा हम पश्चिम एशिया, इजरायल और हर कोई पूरी दुनिया को एक ऐसी स्थिति से बचा रहे हैं, जो अब तक की सबसे भयावह त्रासदियों में से एक हो सकती थी।

Also Read : शेयर बाजारों में तेजी जारी, ट्रेंट का शेयर 13 फीसदी उछाल

उन्होंने एक बार फिर जोर देकर कहा कि ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने सैन्य अभियान को लेकर और अधिक आक्रामक अंदाज में कहा, “वैसे, हम ईरान की जमकर धुनाई कर रहे हैं। आप जानते हैं, है न? यह किसी न किसी तरह खत्म होगा। यह बहुत जल्द खत्म होने वाला है।

श्री ट्रंप ने अमेरिका में कीमतों में कमी को भी युद्ध की समाप्ति से जोड़ा और कहा और आपकी कीमतें कम होने वाली हैं।

Pic Credit : UNI

Exit mobile version