Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

कैदियों के आदान-प्रदान पर सहमत हुए यूक्रेन और रूस

संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी में जारी शांति वार्ता में रूस और यूक्रेन बड़े पैमाने पर कैदियों की अदला-बदली के लिए तैयार हो गये हैं। रूसी प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई कर रहे राष्ट्रपति के सलाहकार व्लादिमीर मेदिंस्की ने बुधवार को यह जानकारी दी।

Also Read : हेगसेथ के खिलाफ महाभियोग प्रतिनिधि सभा में नाकाम

श्री मेदिंस्की ने रूस, अमेरिका और यूक्रेन के बीच हुई त्रिपक्षीय वार्ता के बाद कहा कि बातचीत में मानवीय मुद्दों पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा हम एक बार फिर बड़े स्तर पर कैदियों के आदान-प्रदान के समझौते पर पहुंचे। इसकी जानकारी जल्द ही साझा की जाएगी।

Pic Credit : UNI

Exit mobile version