Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

वेनेजुएला : भूकंप में मृतकों की संख्या बढ़कर 589 हुई, करीब 3000 लोग घायल

वेनेजुएला में आए दो शक्तिशाली भूकंपों के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 589 हो गई है, जबकि 2,980 लोग घायल हुए हैं। देश की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने सरकारी और सैन्य अधिकारियों की मौजूदगी में दुनिया भर से आए बचाव दलों की अगवानी करते हुए यह जानकारी साझा की।

Also Read : जर्मनी को 2-1 से हराकर इक्वाडोर नॉकआउट में

रोड्रिगेज ने कहा हम मलबे में फंसे हुए लोगों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। हम इस काम में दिन-रात जुटे हुए हैं।’’

कार्यवाहक राष्ट्रपति ने कहा कि बुधवार शाम आए 7.2 और 7.5 तीव्रता के भूकंप से ला गुएरा राज्य सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। उन्होंने बताया कि वहां सेना तैनात कर दी गई है और बचाव दल जीवित बचे लोगों की तलाश करने के साथ-साथ भोजन और पानी भी बांट रहे हैं।

Pic Credit : ANI

Exit mobile version