चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग आगामी 19 नवंबर को शेनझेन शहर में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बैठक करेंगे।
चीन के विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय ने एक बयान में कहा विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने घोषणा की है कि 19 नवंबर को राष्ट्रपति शी जिनपिंग शेनझेन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप के साथ चीन-रूस-अमेरिका शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।
Also Read : जय शाह आईसीसी के चेयरमैन फिर से चुने गए
इससे पहले क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने भी कहा था कि रूस, चीन और अमेरिका के नेताओं का शिखर सम्मेलन 19 नवंबर को शेनझेन में होगा। एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपेक) शिखर सम्मेलन 18 और 19 नवंबर को चीन के शेनझेन शहर में आयोजित किया जाएगा।
Pic Credit : UNI
