बात बतंगड़

भाजपा में भविष्य तलाशते कांग्रेसी

Share
भाजपा में भविष्य तलाशते कांग्रेसी
हरियाणा से कौन बड़ा कांग्रेसी नेता भाजपा में शामिल होने को बेताब है दिल्ली के कांग्रेसियों में आजकल यह चर्चा का विषय बना हुआ है। खबर तो यह भी है कि इन नेता की भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से बातचीत चल रही है और सभी कुछ ठीक रहा तो जल्दी ही भाजपा इन नेता के नाम की घोषणा करेगी। अब ऐसा एक लंबे समय से चल रहा था या फिर पिछले दिनों हरियाणा कांग्रेस में हुए फेरबदल के बाद इसका खुलासा तो कांग्रेस बाद में करेगी लेकिन इससे पहले पार्टी भी इसकी बजह समझ लेना चाहती है। कहा तो यह भी जा रहा है कि हरियाणा कांग्रेस में हुए फेरबदल के बाद सूबे में कांग्रेसी दो फाड़ हो गए हैं। और इन्हीं में से एक बड़े नेता फेरबदल के बाद से नाराज़ हैं जो कि भाजपा का दामन थामने का मन बना चुके हैं। इन नेता के गुट के नेता कहते हैं कि फेरबदल के बाद हरियाणा कांग्रेस पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा का क़ब्ज़ा हो चुका है और वे अपने गुट के नेताओं के अलावा पार्टी के बाक़ी नेताओं की लगातार अनदेखी कर रहे हैं यह नाराज़गी ही कई नेताओं को भाजपा में शामिल होने के लिए मजबूर कर रही है। दलील तो यह भी है कि हरियाणा कांग्रेस में हुड्डा के चाहने वालों की ही एंट्री है। यह अलग बात है कि हरियाणा में विधानसभा चुनावों में क़रीब दो साल बाक़ी हैं लेकिन भाजपा ने इस चुनाव की तैयारी पहले ही से शुरू कर दी है। दिल्ली पंजाब के बाद आप पार्टी भी अब हरियाणा में चुनाव लड़ने को तैयार है और कोठी बैठानी शुरू कर दी हैं। ऐसे में भाजपा के लिए सत्ता में बने रहने की चुनौती बनी हुई है। तभी की कांग्रेस के उन नेताओं पर नज़र है जो हरियाणा में दम रखते हैं और साथ ही हुड्डा के विरोधियों में शामिल हैं। हरियाणा केपिछले चुनाव में भाजपा को जो संकट झेलना पड़ा था उससे भी भाजपा निजात पाने की जुगत में है। तब भाजपा को न सिर्फ़ गठबंधन करना पड़ा था बल्कि उप-मुख्यमंत्री पद भी शेयर करना पड़ा था। अब हुड्डा अगले चुनाव में कांग्रेस में दम भर पाते हैं यह अलग बात है पर भाजपा के एक नेता मानते हैं कि हुड्डा के चलते हरियाणा में कांग्रेस पहले से मज़बूत हुई है। और एंटीइनकमवेंसी का फ़ायदा भी कांग्रेस को सकता है सो भाजपा हर जोखिम से बचने कोशिश में है। एमपी और यूपी गावाह हैं कि भाजपा को कांग्रेसी माफ़िक़ आ रहे हैं। तभी वह उन्हें पद देने में कोई कोताही नहीं बरती है।
Tags :
Published

और पढ़ें