विपक्ष के पास भी दलित सीएम नहीं!

ऐसा नहीं है कि सत्तारूढ़ भाजपा के पास ही सीएम के तौर पर कोई दलित चेहरा नहीं है, कांग्रेस और दूसरी विपक्षी पार्टियों में भी किसी ने दलित मुख्यमंत्री बनाने के बारे में विचार नहीं किया। कांग्रेस की इस समय तीन राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में सरकार है। इनमें से किसी का भी मुख्यमंत्री दलित नहीं है और न कोई मुस्लिम या आदिवासी मुख्यमंत्री है। चार साल पहले जब कांग्रेस का एक दर्जन से ज्यादा राज्यों में शासन था तब भी उसने किसी दलित को मुख्यमंत्री नहीं बनाया था। कांग्रेस के आखिरी दलित मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे थे, जिन्हें महाराष्ट्र में थोड़े समय के लिए कमान मिली थी।
मायावती 2007 से 2012 तक उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री थीं। उनके हटने के बाद किसी राज्य की क्षेत्रीय पार्टी का भी कोई दलित सीएम की कुर्सी तक नहीं पहुंचा। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ओबीसी में आने वाली कम्मा जाति से आते हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हरियाणा के रहने वाले हैं और वैश्य समुदाय की अगड़ी जाति से आते हैं।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ई पलानीसामी गौंडर जाति से आते हैं, जो ओबीसी में है। बाकी क्षेत्रीय पार्टियों के शासन वाले राज्यों में मुख्यमंत्री भी अगड़ी या पिछड़ी जाति के हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ब्राह्मण हैं तो ओड़िशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भी अगड़ी जाति के हैं। सीपीएम के शासन वाले इकलौते राज्य केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन पिछड़ी जाति से आते हैं। वे थिया समुदाय के हैं। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव वेलम्मा समुदाय से आते हैं, जिनकी आबादी कम है पर आर्थिक, सामाजिक रूप से उनको बेहद मजबूत माना जाता है।
नीचे नजर आ रहे कॉमेंट अपने आप साइट पर लाइव हो रहे है। हमने फिल्टर लगा रखे है ताकि कोई आपत्तिजनक शब्द, कॉमेंट लाइव न हो पाए। यदि ऐसा कोई कॉमेंट- टिप्पणी लाइव हुई और लगी हुई है जिसमें अर्नगल और आपत्तिजनक बात लगती है, गाली या गंदी-अभर्द भाषा है या व्यक्तिगत आक्षेप है तो उस कॉमेंट के साथ लगे ‘ आपत्तिजनक’ लिंक पर क्लिक करें। उसके बाद आपत्ति का कारण चुने और सबमिट करें। हम उस पर कार्रवाई करते उसे जल्द से जल्द हटा देगें। अपनी टिप्पणी खोजने के लिए अपने कीबोर्ड पर एकसाथ crtl और F दबाएं व अपना नाम टाइप करें।
आपका कॉमेट लाइव होते ही इसकी सूचना ईमेल से आपको जाएगी।
बताएं अपनी राय!