Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

कर्नाटक के बाद महाराष्ट्र में सीडी कांड

कर्नाटक का सीडी कांड कांग्रेस के अंदर ही विवाद का कारण बन कर रह गया है लेकिन महाराष्ट्र में कांग्रेस ने सेक्स सीडी को बड़ा स्कैंडल बनाने का फैसला किया है। प्रदेश कांग्रेस के तीनों शीर्ष नेता इस मसले पर एक राय हैं। पहले महाराष्ट्र के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने 50 से ज्यादा सीडी होने की बात कही। उसके बाद विधायक दल के नेता विजय वड्डेटीवार ने कहा कि ये सीडी बहुत विस्फोटक हैं। उन्होंने आगे बढ़ कर ।यह भी दावा किया कि ऐसी ही सीडीज के दम पर एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने थे। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस इन सीडी से पैसा कमाना चाहे तो करोड़ों कमा सकती है।

बाद में कांग्रेस के मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल भी सीडी राजनीति में कूद गए हैं और भाजपा व एकनाथ शिंदे की पार्टी को कठघरे में खड़ा किया है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस भाजपा के अंदर और महायुति गठबंधन में विवाद पैदा करना चाहती है और मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस को कमजोर करने का दांव चल रही है। ध्यान रहे बहुत जल्दी मुंबई सहित कई महानगरों में स्थानीय निकाय के चुनाव होने वाले हैं। कांग्रेस इन चुनावों में भाजपा गठबंधन को बैकफुट पर लाने के प्रयास कर रही है। भाजपा के कई नेता मान रहे हैं कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस जीती फिर विधानसभा हारी तो अब निकाय चुनाव में जीत मिल सकती है।

Exit mobile version