Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

बैटमिंटन खिलाड़ियों का दिल्ली बहिष्कार

दिल्ली की हवा की गुणवत्ता बहुत खराब है यह समझने के लिए किसी आंकड़े की जरुरत नहीं है। दिल्ली में रहने वाले इसे महसूस करते हैं और दिल्ली से बाहर रहने वाले दिल्ली आने पर ज्यादा महसूस करते हैं। तभी दुनिया भर के देशों में स्वास्थ्य के प्रति सजग लोग या ऐसे देश के लोग, जिनके यहां साफ हवा, पानी को जीवन का अभिन्न हिस्सा माना जाता है, भारत आने से कतराने लगे हैं। हाल में दो बैडमिंटन खिलाड़ियों ने भारत आकर टूर्नामेंट खेलने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली की हवा की क्वालिटी बहुत खराब है और इससे उनके स्वास्थ्य के प्रति खतरा पैदा होता है।

डेनमार्क के खिलाफ एंडर्स एंटनसेन ने लगातार तीसरे साल इंडिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया है। इसके लिए उनके ऊपर विश्व बैडमिंटन महासंघ की ओर से जुर्माना भी लगाया गया है लेकिन उन्होंने दिल्ली आकर मैच खेलने से इनकार कर दिया। उन्हीं की देश की एक और खिलाड़ी मिया ब्लिचफेल्ट ने भी भारत आकर बैडमिंटन टूर्नामेंट में हिस्सा लेने से इनकार कर दिया है। उन्होंने इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम के अंदर की गंदगी का जिक्र किया है। उन्होंने कहा है कि चारों तरफ गंदगी दिखती है और चिड़ियों का मल बिखरा रहता है। उन्होंने भी इसे खिलाड़ियों की सेहत के लिए खतरनाक बताया। ध्यान रहे डेनमार्क स्कैंडिनेवियन देश है, जहां जीवन जीने की स्थितियां दुनिया के किसी भी देश के मुकाबले बेहतर होती हैं।

Exit mobile version