Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

कैबिनेट फेरबदल में सावन, भादो का पेंच

जाति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंत्रिपरिषद में फेरबदल इसी महीने करेंगे या अगले महीने तक टालेंगे? य़ह लाख टके का सवाल है। नितिन नबीन की टीम बनने के बाद अब सरकार में फेरबदल का इंतजार हो रहा है। कई जानकार नेताओं का कहना है कि 28 अगस्त यानी सावन महीने की पूर्णिमा यानी रक्षाबंधन से पहले सरकार में फेरबदल हो जाएगी। हालांकि दूसरे कई जानकार ऐसे हैं, जो बता रहे हैं कि फेरबदल का मामला सितंबर तक टलेगा।

मुश्किल यह है कि 29 अगस्त से भादो का महीना शुरू होता है, जिसमें आमतौर पर कोई बड़ा काम नहीं होता है। हालांकि इसी में 17 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन है। मुश्किल यह है कि भादो में नहीं हुआ तो उसके बाद 15 दिन का श्राद्धपक्ष शुरू हो जाएगा। तब फेरबदल नवरात्रों के दौरान ही होगी। बहरहाल, यह तो प्रधानमंत्री का विशेषाधिकार है कि वे कब सरकार में फेरबदल करेंगे। लेकिन स्थिति यह है कि अभी सरकार एडहॉक दिख रही है। सारे मंत्री भी इंतजार कर रहे हैं। किसी को अंदाजा नहीं है कि वह रहेगा या नहीं और रहेगा तो विभाग उसके पास ही रहेगा या बदलेगा। इसलिए फेरबदल जल्दी होनी चाहिए

Exit mobile version