राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार
AIPDM Website Banner

दिल्ली में बिहार के नेताओं का प्रचार

Delhi Elections 2025Image Source: ANI

Delhi Elections 2025: दिल्ली में विधानसभा का चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहा है वैसे वैसे प्रचार अभियान तेज हो रहा है। मौसम भी गर्म हो रहा है और राजनीति की गर्मी भी बढ़ती जा रही है।

लेकिन दिल्ली के स्थानीय नेताओं के अलावा बाहरी नेताओं का ज्यादा जोर चल रहा है। खास कर बिहार और उत्तर प्रदेश के नेताओं की सभाएं हर गली, मोहल्ले में हो रही है।

ऐसे लग रहा है कि पूर्वांचल का चुनाव दिल्ली में हो रहा है। आम आदमी पार्टी का चूंकि बिहार और उत्तर प्रदेश में कोई आधार नहीं है और उसके पास कोई नेता नहीं हैं तो उसके लिए प्रचार दिल्ली और पंजाब के नेता कर रहे हैं लेकिन भाजपा और कांग्रेस ने पूर्वांचल के नेताओं की पूरी फौज दिल्ली में उतारी है।(Delhi Elections 2025)

बिहार के अनेक नेताओं ने दिल्ली में डेरा डाला है। भाजपा की ओर से वैसे तो मनोज तिवारी रेजिडेंट बिहारी हैं। वे दिल्ली से सांसद हैं और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं। इसलिए वे स्थानीय नेता की तरह प्रचार कर रहे हैं।

also read: अमृतसर में बाबासाहेब की प्रतिमा खंडित होने पर मायावती का ‘आप’ पर निशाना

उनके अलावा भी भाजपा ने कई नेताओं को प्रचार में उतारा है। केंद्रीय मंत्री और बिहार के राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे भी गलियों, मोहल्लों में सभाएं कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तो खैर हर जगह मांग होती है। सो, उनकी एक दर्जन सभाएं होनी हैं। लेकिन उनके साथ ही राज्य के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को भी प्रचार में उतारा गया है।(Delhi Elections 2025)

बिहार में भाजपा की सहयोगी जनता दल यू को एक बुराड़ी की सीट मिली है। उस सीट पर जदयू के नेता जी जान लगा रहे हैं।

बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने अपनी टीम के साथ दिल्ली में डेरा डाला है। (Delhi Elections 2025)

आमतौर पर कांग्रेस की लड़ाई को कमजोर माना जा रहा है लेकिन कांग्रेस ने भी अनेक बिहारी नेताओं को प्रचार में उतारा है। कन्हैया कुमार तो पूरे देश में कांग्रेस के लिए प्रचार करते हैं।

लेकिन इस बार कांग्रेस ने कन्हैया के साथ साथ बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह को भी स्टार प्रचारक बनाया है।(Delhi Elections 2025)

अखिलेश सिंह कांग्रेस के थीम सॉन्ग लॉन्च होने के मौके पर मौजूद थे और बाद में उन्होंने कन्हैया के साथ साझा प्रेस कांफ्रेंस भी की।

कांग्रेस के लिए पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव अलग प्रचार कर रहे हैं। पिछले दिनों उन्होंने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव के लिए सभा की।(Delhi Elections 2025)

By NI Political Desk

Get insights from the Nayaindia Political Desk, offering in-depth analysis, updates, and breaking news on Indian politics. From government policies to election coverage, we keep you informed on key political developments shaping the nation.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *