delhi election: कांग्रेस पार्टी दिल्ली विधानसभा के चुनाव में कोई नरमी नहीं दिखा रही है। कांग्रेस यह दिखाना चाह रही है कि आम आदमी पार्टी उसकी बड़ी दुश्मन है।
कांग्रेस ने नीचे अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं तक यह संदेश पहुंचाया है कि भाजपा जीतती है तो जीत जाए लेकिन आप को रोकना है। पिछली बार इसका उलटा मैसेज था।
पिछली बार अनेक क्षेत्रों में, जिसमें नई दिल्ली विधानसभा सीट भी है, वहां कांग्रेस की ओर से यह मैसेज था अगर कांग्रेस की वजह से आप हारती दिखे तो कांग्रेस को छोड़ कर आप को वोट करना है।
तभी पिछली बार कांग्रेस सवा चार फीसदी वोट पर सिमट गई थी। वह उम्मीदवारों का अपना वोट था।(delhi election)
also read: काम आएगी ये तैयारी?
कांग्रेस की लड़ाई आप से…(delhi election)
इस बार कांग्रेस आप को हराने के लिए लड़ रही है। चंडीगढ़ में भी कांग्रेस के पार्षदों ने क्रॉस वोटिंग करके आम आदमी पार्टी के मेयर के उम्मीदवार को हराया।(delhi election)
उसने अमृतसर में आप की ओर से किए धोखे का बदला लिया। दिल्ली में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा दोनों ने केजरीवाल के खिलाफ खूब प्रचार किया। उनको बेईमान, भ्रष्ट और ‘शीशमहल’ में रहने वाला बताया है।
केजरीवाल ने नेशनल हेराल्ड केस में राहुल के फंसे होने का जिक्र किया तो रॉबर्ट वाड्रा की वजह से भाजपा से समझौते का भी जिक्र किया।
सो, दिल्ली का नतीजा चाहे जो हो लेकिन यह देखना दिलचस्प होगा कि इसके बाद दोनों पार्टियां कैसे साथ आती हैं या दोनों अलग अलग ही लड़ती रहती हैं!(delhi election)