delhi election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस शिथिल पड़ रही है। कांग्रेस ने प्रचार लगभग छोड़ दिया था। पार्टी के जानकार सूत्रों के मुताबिक कुल मिला कर कांग्रेस 14 सीटों पर दम लगा कर लड़ रही थी।
लेकिन आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को छेड़ दिया। उसने राहुल गांधी की तस्वीर भ्रष्ट नेताओं के साथ जारी कर दी। केजरीवाल ने अपने को ईमानदार साबित करने के चक्कर में कांग्रेस और भाजपा के सभी नेताओं को भ्रष्ट बताया।
दिल्ली में जितने नेता प्रचार कर रहे हैं चाहे अमित शाह हों या राहुल गांधी और अजय माकन हों या अनुराग ठाकुर, आप की ओर से सबके पोस्टर जारी किए गए और उनको बेईमान और भ्रष्ट बताया गया।(delhi election 2025)
कांग्रेस ने इस बात का बहुत गंभीरता से संज्ञान लिया। पार्टी ने पहले तो चुनाव आयोग में इसकी शिकायत की और उसके बाद चुनाव प्रचार में पलटवार करने का फैसला किया।
also read: सुधार और गिरावट भी
राहुल गांधी दो हफ्ते के बाद चुनाव प्रचार में उतरे तो उन्होंने आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल को निशाना बनाया। पहली बार ऐसा हुआ कि राहुल गांधी ने केजरीवाल को भ्रष्ट और बेईमान बताया।
कहा कि केजरीवाल छोटी गाड़ी से आए थे और अब शीशमहल में रह रहे हैं। पहली बार राहुल गांधी ने शीशमहल का जिक्र किया। उन्होंने यह भी कहा कि केजरीवाल शराब घोटाले में जेल गए।(delhi election 2025)
राहुल इतने पर ही नहीं रूके वे पटपड़गंज में प्रचार करने गए तो कहा कि दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया शराब घोटाले के मुख्य कर्ता धर्ता थे और उसी वजह से पटपड़गंज क्षेत्र छोड़ कर उनको भागना पड़ा।
गौरतलब है कि सिसोदिया तीन बार उस सीट से विधायक रहे थे लेकिन इस बार जंगपुरा से चुनाव लड़ रहे हैं और इस नाम पर वोट मांग रहे हैं कि जीते तो फिर उप मुख्यमंत्री बनेंगे और क्षेत्र का विकास करेंगे।
हालांकि वहां भी लोग पूछ रहे हैं कि उप मुख्यमंत्री रहते पटपड़गंज का विकास किया तो फिर क्यों वह क्षेत्र छोड़ कर भागना पड़ा।(delhi election 2025)
केजरीवाल ने छेड़ा तो कांग्रेस भी हमलावर(delhi election 2025)
बहरहाल, राहुल गांधी का हमला अभूतपूर्व था। अभी छह सात महीने पहले दोनों पार्टियां मिल कर लोकसभा का चुनाव लड़ी थी।
तब केजरीवाल को प्रचार के लिए जमानत मिली थी और फिर जेल जाना पड़ा था। लेकिन तब कांग्रेस की ओर से किसी ने शराब घोटाले पर कुछ नहीं कहा था।(delhi election 2025)
जाहिर है केजरीवाल ने छेड़ा तो कांग्रेस भी हमलावर हुई। दूसरी ओर केजरीवाल कह रहे हैं कि कांग्रेस की भाजपा से मिलीभगत है और राहुल गांधी भाजपा की जबान बोल परे हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि रॉबर्ट वाड्रा को राहत इसलिए मिली है क्योंकि दोनों पार्टियां मिली हुईं हैं। कांग्रेस और आप एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं तो उससे भाजपा को फायदा हो रहा है।(delhi election 2025)
भाजपा को यह कहने का अवसर मिल रहा है कि दोनों पार्टियां भ्रष्ट हैं। हालांकि इसमें भी भाजपा की प्रतिक्रिया बहुत सधी हुई है।
वह कांग्रेस की बजाय आप पर ही हमलावर है क्योंकि उसको पता है कि कांग्रेस जो वोट काटेगी उसका फायदा भाजपा को होगा।
कांग्रेस दिल्ली की जिन 14 सीटों पर सबसे ज्यादा दमदारी से लड़ रही है वहां भाजपा भी ताकत लगा रही है क्योंकि उसे वहां सबसे ज्यादा उम्मीद है।(delhi election 2025)