Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

भाजपा की नजर परिणीति और स्वाति पर

swati maliwal Parineeti

swati maliwal Parineeti

यह कमाल की बात है कि लोकसभा का चुनाव चल रहा है और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर गंभीर राजनीतिक बहस चल रही है और इसके बीच भाजपा को इस बात की चिंता है कि परिणीति चोपड़ा कैसे अपने पति राघव चड्ढा को लंदन में छोड़ कर लौट आईं और हाल में राज्यसभा भेजी गईं स्वाति मालिवाल कहां गायब हैं। swati maliwal Parineeti

यह भी पढ़ें: हंसराज हंस को पंजाब में टिकट मिल गई

यह कमाल का कारनामा किया है भाजपा के आईटी सेल के प्रमुख और पश्चिम बंगाल में भाजपा के सह चुनाव प्रभारी अमित मालवीय ने। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर परिणीति चोपड़ा की तस्वीर डाल कर सवाल उठाया कि राघव चड्ढा क्यों नहीं लौटे और उसी पोस्ट में यह भी पूछा कि स्वाति मालिवाल कहां हैं।

यह भी पढ़ें: भारत के लोकतंत्र व चुनाव निष्पक्षता पर अमेरिका नहीं बोलेगा तो क्या रूस बोलेगा?

सोचें, केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद पूरी पार्टी एक होकर लड़ रही है। आतिशी और सौरभ भारद्वाज के साथ साथ गोपाल राय और भगवंत मान सब सड़क पर उतरे हैं। लेकिन भाजपा को यह दिख रहा है कि राघव चड्ढा और स्वाति मालिवाल कहां हैं। भाजपा यह सवाल उठा रही है कि आम आदमी पार्टी के नेता केजरीवाल का साथ छोड़ रहे हैं और साथ छोड़ने वालों में जिक्र आ रहा है राघव चड्ढा और स्वाति मालिवाल का।

यह भी पढ़ें: मुख़्तार अंसारी जैसों का यही हश्र!

मालवीय की पोस्ट पर मालिवाल ने बताया कि वे अपनी बहन के इलाज के लिए अमेरिका में हैं और जल्दी ही लौटने वाली हैं फिर सड़क पर उतर कर भाजपा का जवाब देंगी। राघव चड्ढा के बारे में भी सबको पता है कि आंख की एक जटिल सर्जरी के लिए वे लंदन गए हैं।

Exit mobile version