Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

केरल में कांग्रेस सांसद टिकट की होड़ में

केरल में विधानसभा चुनाव की घोषणा हो गई है और कांग्रेस ने उम्मीदवरों के नाम की घोषणा भी शुरू कर दी है। लेकिन सबसे दिलचस्प बात यह है कि कांग्रेस के कई सांसद टिकट की होड़ में हैं। जानकार सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस आधा दर्जन सांसद चाहते हैं कि उनको विधानसभा की टिकट मिले। वे अपने परिवार के किसी सदस्य के लिए नहीं, बल्कि अपने लिए टिकट चाहते हैं। असल में पिछले दो चुनाव से केरल में कांग्रेस के लगभग सभी लोकसभा उम्मीदवार चुनाव जीत रहे हैं लेकिन दिल्ली में उनको कुछ हासिल नहीं हो रहा है।

दूसरी ओर इस बार कांग्रेस के ज्यादातर नेता मान रहे हैं कि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनेगी। दो बार से सीपीएम के नेतृत्व वाला वाम मोर्चा चुनाव जीत रहा है और पिनरायी विजयन मुख्यमंत्री बन रहे हैं। 10 साल की एंटी इनक्मबैंसी की वजह से भी कांग्रेस नेताओं को लग रहा है कि वाम मोर्चा हारेगा और कांग्रेस की सरकार बनेगी। ऐसे में विधायक रहने पर राज्य सरकार में मंत्री बनने की संभावना रहेगी। तभी कई सांसदों ने केसी वेणुगोपाल से इस बारे में बात की। हालांकि राहुल गांधी का स्पष्ट निर्देश है कि किसी सांसद को विधानसभा की टिकट नहीं देनी है। सो, वेणुगोपाल कुछ नहीं कर पाएंगे।

Exit mobile version