Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

प्रधानमंत्री की पोस्ट करने में जल्दबाजी

PARIS, SEP 10 (UNI):- Prime Minister Narendra Modi delivers a video message at the International Space Summit, in Paris on Thursday. UNI PHOTO-105U

बुधवार, 28 अक्टूबर को अभी विधान परिषद की सीटों की मतगणना चल ही रही थी तभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर एक पोस्ट कर दिया। बहुत दिलचस्प पोस्ट है। आमतौर पर प्रधानमंत्री मोदी के हैंडल से विपक्ष पर तंज करने वाले ऐसे पोस्ट नहीं आते हैं। उन्होंने लिखा, ‘चार बड़े राज्यों उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और कर्नाटक की 28 विधान परिषद सीटों पर चुनाव हुआ। चुनाव बैलेट पेपर से हुआ। अनुमान लगाइए कांग्रेस कितनी सीटों पर जीती’। इसके आगे उन्होंने एक इमोजी भी लगाई। इसके बाद प्रधानमंत्री की इस पोस्ट को लाइक और शेयर करने और अपने कमेंट के साथ रिपोस्ट करने की जो होड़ मची वह भी अद्भुत थी।

भाजपा के सभी नेताओं में यह मोड़ मच गई कि कैसे यह साबित किया जाए कि प्रधानमंत्री मोदी ने क्या कमाल का तंज किया है। ऐसा लग रहा था कि प्रधानमंत्री मोदी सहित सबने मान लिया था कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत रही है। तभी सबने कांग्रेस के जीरो सीट जीतने की पोस्ट लिखी। लेकिन देर रात तक गिनती के बाद कांग्रेस ने नागपुर सीट जीत ली। राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के मुख्यालय नागपुर की जीत सचमुच बड़ी जीत है। तभी कांग्रेस ने रात में ही जवाब देना शुरू कर दिया। पवन खेड़ा ने जीरो सीट जीतने वाली पोस्ट का जवाब नागपुर की जीत की खबर से दिया। ऐसा लग रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी थोड़ी जल्दबाजी कर गए। हालांकि यह सवाल है कि ऐसा उन्होंने क्यों किया? क्या उनको भरोसा था कि नागपुर तो नहीं ही हारेंगे? तभी यह भी सवाल है कि नागपुर हारने का ठीकरा किसके सर फूटेगा? क्या यह नितिन गडकरी और देवेंद्र फड़नवीस दोनों के लिए निगेटिव मार्किंग वाला साबित होगा?

Exit mobile version