Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

सोनिया-राजीव व नेहरू-कमला की समानता

सोनिया गांधी ने पूरी किताब में अगर एक नई बात बताई है तो वह ये है कि राहुल गांधी के जन्म से पहले उनको एक और बच्चा हुआ था, जो बच नहीं सका। यह ज्यादातर लोगों के लिए नई जानकारी थी। सोनिया गांधी ने लिखा है कि उनका पहला बच्चा भी लड़का था, जो समय से दो महीने पहले यानी सात महीने में ही जन्मा था। वह बहुत कमजोर था और बच नहीं सका। उन्होंने यह भी लिखा है कि राजीव और संजय गांधी उसे लेकर फिरोज गांधी के फार्म हाउस में दफनाने गए थे। इस प्रसंग में सोनिया ने एक मां के रूप में अपने दुख और निराशा का वर्णन किया है।

जैसे यह जानकारी देश के लोगों के लिए नई है वैसे ही ज्यादातर लोगों के लिए यह जानकारी भी नई ही होगी कि पंडित जवाहर लाल नेहरू और कमला नेहरू को भी एक बेटा हुआ था, जो सर्वाइव नहीं कर सका। इंदिरा गांधी के जन्म के पांच साल के बाद नवंबर 2024 में ही किसी समय बेटे का जन्म हुआ था। उस समय तक कमला नेहरू बहुत बीमार रहने लगी थीं। उस बच्चे के जन्म की कहानी बहुत कम मिलती है। कैथरीन फ्रैंक ने इंदिरा गांधी की जीवनी में सिर्फ इतना लिखा है कि नवंबर 2024 के आखिर में महात्मा गांधी का एक टेलीग्राम आनंद भवन पहुंचा था, जिसमें उन्होंने पंडित नेहरू और कमला नेहरू दोनों को सांत्वना दी थी और दुख की इस घड़ी में धीरज बनाए रखने को कहा था।

Exit mobile version