राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

भाजपा और अन्नाडीएमके साथ लड़ सकते हैं

Image Source: ANI

तमिलनाडु में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई ने अन्ना डीएमके से तालमेल की बात करके सनसनी फैला दी है। वे अन्ना डीएमके से तालमेल के सबसे घनघोर विरोधी रहे हैं। लोकसभा चुनाव में दोनों पार्टियों में तालमेल नहीं हुआ और भाजपा को दूसरी छोटी पार्टियों से तालमेल बैठा कर चुनाव लड़ना पड़ा तो उसका एक कारण अन्नामलाई भी थे। तभी चुनाव में भाजपा के एक भी सीट नहीं जीत पाने के बाद कहा जा रहा था कि पार्टी उनको प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा देगी। इस चर्चा के बीच उन्होंने छुट्टी की अपील कर दी। मजेदार बात यह है कि पार्टी ने उनको प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाने की बजाय तीन महीने की छुट्टी दे दी और वे फेलोशिप पर ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में एक कोर्स करने लंदन चले गए। इस दौरान प्रदेश ईकाई बिना अध्यक्ष के रही।

Also Read: फ्रांस में चक्रवात चिडो ने बरपाया कहर

अब अन्नामलाई लौट आए हैं। पूर्व आईपीएस अधिकारी अन्नामलाई ने लौटने के बाद कहा है कि अगले चुनाव में यानी 2026 के विधानसभा चुनाव में भाजपा और अन्ना डीएमके साथ लड़  सकते हैं। हालांकि इसके तुरंत बाद अन्ना डीएमके ने इस संभावना को खारिज किया। उसने कहा कि दोनों पार्टियों में तालमेल का कोई सवाल नहीं है। तभी इस बात पर चर्चा हो रही है कि आखिर तीन महीने में क्या पढ़ कर अन्नामलाई लंदन से लौटे हैं, जो आते ही अन्ना डीएमके का विरोध छोड़ कर उससे तालमेल की बात करने लगे हैं?

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में अन्ना डीएमके को भी कोई सीट नहीं मिली। तभी दोनों पार्टियां एक ही कश्ती पर सवार हैं। दोनों को लग रहा है कि अगर कोई बड़ा गठबंधन नहीं बनता है तो इस बार फिर डीएमके गठबंधन चुनाव जीत जाएगा। इस बार डीएमके बनाम अन्ना डीएमके गठबंधन के मुकाबले भाजपा का अलग गठबंधन है और चौथा कोण फिल्म स्टार विजय की पार्टी का है।

Tags :

By NI Political Desk

Get insights from the Nayaindia Political Desk, offering in-depth analysis, updates, and breaking news on Indian politics. From government policies to election coverage, we keep you informed on key political developments shaping the nation.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *