Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

संसद सत्र जल्दी खत्म हो सकता है

New Delhi, Mar 12 (ANI): Lok Sabha proceedings are underway during the Budget Session of Parliament, New Delhi, on Thursday. (Sansad TV/ANI Video Grab)

संसद का बजट सत्र जल्दी समाप्त हो सकता है। जानकार सूत्रों का कहना है कि इस हफ्ते सत्र समाप्त हो सकता है। पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक बजट सत्र दो अप्रैल को समाप्त होना है। लेकिन पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की वजह से बहुत सी पार्टियां और नेता चाहते हैं कि सत्र जल्दी खत्म हो। वैसे भी 27 मार्च को रामनवमी की छुट्टी है। इसलिए गुरुवार, 26 मार्च के बाद सत्र समाप्त करने की चर्चा है। पहले खबर थी के केंद्र सरकार महिला आरक्षण को जनगणना और परिसीमन से अलग करने के लिए संविधान संशोधन का बिल इस सत्र में ला सकती है। लेकिन अब कहा जा रहा है कि इसे अभी तुरंत पेश नहीं किया जाएगा। सरकार पहले सभी पार्टियों के साथ सहमति बनाना चाहती है। इसलिए थोड़े समय के लिए इसे टालने की बात है।

अगर संसद का बजट सत्र एक हफ्ते पहले समाप्त होता है तो यह भी कहा जा रहा है कि शायद सत्रावसान नहीं किया जाए। आमतौर पर बजट सत्र के बाद सीधे मानसून सत्र होता है, जो जुलाई में आहूत किया जाता है। लेकिन अगर सरकार बजट सत्र का सत्रावसान नहीं करती है तो फिर पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के तुरंत बाद इसे आहूत किया जा सकता है। पांच राज्यों के चुनाव की प्रक्रिया चार मई को समाप्त हो रही है। उसके बाद किसी समय सत्र बुला कर महिला आरक्षण को लागू करने के लिए जरूरी संविधान संशोधन किया जा सकता है। कहा जा रहा है कि बजट से संबंधित ज्यादातर काम हो पूरे हो गए हैं। पश्चिम एशिया के संकट पर भी दोनों सदनों में प्रधानमंत्री का बयान हो गया है।

Exit mobile version