Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

एक साल से वित्त सचिव नहीं है

Economy crisis Modi government

भारत के प्रधानमंत्री के बाद सबसे अहम चार मंत्रालयों में एक वित्त मंत्रालय है। पिछले कई बरसों से निर्मला सीतारमण वित्त मंत्री हैं। उन्होंने लगातार बजट पेश करने का रिकॉर्ड बनाया है। लेकिन उनके मंत्रालय के सचिव का पद एक साल से खाली है। ध्यान रहे वित्त मंत्रालय में कई सचिव होते हैं। राजस्व से लेकर व्यय और आर्थिक मामलों से लेकर वित्तीय सेवाएं, निवेश और सार्वजनिक परिसंपत्ति प्रबंधन व सार्वजनित उद्यम तक के अलग अलग छह सचिव होते हैं। लेकिन वित्त सचिव एक ही होता है। भारत के वित्त सचिव के पद से 30 जून 2025 को अजय सेठ रिटायर हुए थे। सके बाद से वित्त सचिव का पद खाली है। कई सचिवों के नाम की चर्चा हुई। लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी वित्त सचिव नियुक्त नहीं किया गया।

गौरतलब है कि पिछले काफी समय से देश में यह व्यवस्था बन गई थी कि वित्त मंत्रालय के छह सचिवों में से सबसे वरिष्ठ सचिव को वित्त सचिव नियुक्त किया जाता था। एक परंपरा बन गई थी। कहा जा रहा है कि नरेंद्र मोदी की सरकार कुछ समय से इस परंपरा को समाप्त करने की कोशिश कर रही थी। अब वह इसमें कामयाब हो गई है। अजय सेठ के बाद जो वरिष्ठ थे वे भी रिटायर हो गए या रिटायर होने वाले हैं। हालांकि अब भी पता नहीं है कि सरकार किसको वित्त सचिव नियुक्त करेगी।

Exit mobile version