Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

अमेरिका का विमान अमृतसर में क्यों उतरा?

illegal immigrants

US military plane: अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे भारतीयों को लेकर आया अमेरिकी वायु सेना का विमान सी 17 ग्लोबमास्टर अमृतसर में क्यों उतरा? यह बड़ा सवाल है, जो कांग्रेस और कुछ अन्य पार्टियां उठा रही हैं।

उसके साथ साथ कुछ और सवाल हैं, जो जरूरी हैं। जैसे अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने भारतीयों को युद्धबंदियों की तरह क्यों ट्रीट किया?

उनके हाथों में हथकड़ी और पैरों में बेड़ियां क्यों डाली गईं? उन्हें ज्यादा खर्च करके सेना के विमान से क्यों भेजा गया?(US military plane)

और सबसे बड़ा सवाल है कि हथकड़ी और बेड़ी के साथ सिर झुका कर विमान में सवार कराए जाने का वीडियो ट्रंप प्रशासन ने क्यों जारी किया?

एक सवाल यह भी है कि भारत सरकार इस पर क्यों चुप है? भारतीयों के साथ ऐसे बरताव पर कांग्रेस ने सवाल क्यों नहीं उठाया?

also read: तो ट्रंप अब गाजा लेंगे

क्या भारत इन्हीं की श्रेणी का देश?(US military plane)

ये सवाल इसलिए हैं क्योंकि ट्रंप प्रशासन ने मेक्सिको और कोलंबिया के अवैध प्रवासियों को भी जहाज में भर कर भेजा था लेकिन दोनों देशों ने अपने यहां अमेरिका का जहाज उतरने ही नहीं दिया।

अभी तक कथित विश्व गुरू भारत के अलावा जिन देशों के प्रवासी उनके देश में पहुंचाए गए हैं उन देशों में ग्वाटेमाला, होंडुरास, इक्वेडोर और पेरू जैसे देश हैं।

क्या भारत इन्हीं की श्रेणी का देश है? बहरहाल, ऐसा लग रहा है कि 104 भारतीयों को लेकर आया विमान एक खास मकसद से अमृतसर में उतारा गया।(US military plane)

उस विमान में 93 लोग ऐसे थे, जो तीन राज्यों के थे। पंजाब, हरियाणा और गुजरात के 93 लोग थे। बाकी 11 लोग तीन दूसरे राज्यों के थे। तभी कायदे से विमान को दिल्ली में उतारना था।

लेकिन अमृतसर में विमान इसलिए उतारा गया ताकि देश में यह मैसेज जाए कि सबसे ज्यादा पंजाब के लोग अवैध रूप से अमेरिका में रह रहे हैं।

हकीकत यह है कि आज की तारीख में सबसे ज्यादा गुजरात के लोग अवैध रूप से अमेरिका में घुसने की कोशिश कर रहे हैं।(US military plane)

इसी वजह से विपक्ष यह सवाल उठा रहा है कि प्रधानमंत्री के गुजरात मॉडल को क्या हुआ, जो इतने लोग अमेरिका जा रहे हैं।

अगर दिल्ली में विमान उतरता तो गुजरात का नैरेटिव बन सकता था। उसे बदलने के लिए विमान को अमृतसर उतारा गया।

Exit mobile version