• कांग्रेस सांसद परनीत कौर भाजपा में शामिल

    नई दिल्ली। पंजाब की पटियाला लोकसभा सीट से कांग्रेस की सांसद परनीत कौर ने भाजपा का दामन थाम लिया है। लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले गुरुवार को वे भाजपा में शामिल हो गईं। उनके पति और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टेन अमरिंदर सिंह पहले ही अपनी पार्टी का विलय भाजपा में कर चुके हैं। बताया जा रहा है कि परनीत कौर पटियाला सीट पर भाजपा की टिकट से चुनाव लड़ेंगी। preneet kaur joined bjp यह भी पढ़ें: भाजपा के दक्कन अभियान की चुनौतियां गौरतलब है कि परनीत कौर पिछले 25 साल से पटियाला लोकसभा सीट से चुनाव लड़ती रही...

  • किसानों ने कई जगह ट्रेनें रोकीं

    चंडीगढ़। न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी की कानूनी गारंटी के लिए आंदोलन कर रहे किसानों ने रविवार को पंजाब और हरियाणा में कई जगह ट्रेन का चक्का जाम किया। पंजाब और हरियाणा के शंभू और खनौरी बॉर्डर पर 27 दिन से आंदोलन में डटे किसानों ने रविवार को देश भर में चार घंटे के लिए रेल रोको आंदोलन का ऐलान किया था। इस दौरान पंजाब में 52 जगहों और हरियाणा में तीन जगहों पर ट्रेनें रोकी गईं। हरियाणा के सिरसा में रेलवे लाइन बंद करने के लिए जा रहे 45 किसानों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। Farmers Protest...

  • किसान छह मार्च को दिल्ली कूच करेंगे

    चंडीगढ़। न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी की कानूनी गारंटी देने की मांग कर रहे किसानों ने ऐलान किया है कि वे छह मार्च को दिल्ली कूच करेंगे। इसके बाद किसान 10 मार्च को दोपहर 12 से चार बजे तक देश भर में ट्रेनें रोकेंगे। गौरतलब है कि किसान पिछले तीन हफ्ते से पंजाब और हरियाणा के शंभू और खनौरी बॉर्डर पर डेरा डाले हुए हैं। उनके प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर पुलिस की कार्रवाई में युवा किसान शुभकरण सिंह की मौत हो गई, जिसकी वजह से किसानों ने दिल्ली कूच टाल दिया था। Kishan Andolan रविवार यानी तीन मार्च...

  • राम रहीम को पैरोल मिलना मुश्किल हुआ

    चंडीगढ़। डेरा सच्‍चा सौदा के प्रमुख और दो साध्वियों से बलात्कार के दोषी गुरमीत राम रहीम के लिए अब पैरोल हासिल करना मुश्किल हो गया है। राम रहीम को बार बार पैरोल दिए जाने के मामले में पंजाब व हरियाणा हाई कोर्ट ने नाराजगी जताई है और हरियाणा की खट्टर सरकार को फटकार लगाई है। Parole To Ram Rahim हाई कोर्ट ने गुरुवार को कहा है कि भविष्य में बिना अदालत की इजाजत के राम रहीम को पैरोल न दी जाए। गौरतलब है कि राम रहीम को पिछले सवा तीन साल में नौ बार पैरोल या फरलो मिली है। राम...

  • खनौरी बॉर्डर पर एक और किसान की मौत

    चंडीगढ़। न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी की गारंटी की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों में से एक और किसान की मौत हो गई है। मंगलवार को खनौरी बॉर्डर पर आंदोलन के दौरान एक किसान की मौत हुई। Farmers protest मंगलवार को पटियाला के रहने वाले करनैल सिंह की तबीयत बिगड़ गई थी। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पिछले 15 दिन से चल रहे आंदोलन के दौरान ये आठवीं मौत है। मरने वालों में तीन पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। इस बीच किसानों के आंदोलन को देखते हुए हरियाणा सरकार ने अंबाला में 28 और 29...

  • आप ने चंडीगढ़ नगर निगम के पुनर्मतदान को स्थगित करने की मांग की

    चंडीगढ़। नगर निगम चंडीगढ़ के सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए पुनर्मतदान से कुछ ही घंटे पहले, आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को निगम के संयुक्त आयुक्त से चुनाव के लिए पीठासीन अधिकारी मेयर की अनुपलब्धता के कारण चुनाव स्थगित करने की मांग की है। आम आदमी पार्टी (आप) ने कहा कि मेयर कुलदीप कुमार ढलोर अपनी बीमार बहन को देखने के लिए लुधियाना में हैं। इसके अलावा सीनियर डिप्टी मेयर उम्मीदवार गुरप्रीत सिंह गैबी शहर से बाहर हैं और पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट चुनाव से संबंधित एक मामले की सुनवाई कर रहा है। Chandigarh Municipal Corporation Re-Poll...

  • केंद्र किसानों के साथ सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार: अर्जुन मुंडा

    Arjun Munda :- हरियाणा की सीमाओं पर राष्ट्रीय राजधानी की ओर मार्च करने के लिए तैयार किसानों की भारी भीड़ के बीच केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने बुधवार को कहा कि केंद्र सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है। कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने एक्स पर लिखा, "चौथे दौर के बाद सरकार पांचवें दौर में एमएसपी की गारंटी की मांग, फसल विविधीकरण, पराली मुद्दा, एफआईआर जैसे सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है। “मैं किसान नेताओं को फिर से चर्चा के लिए आमंत्रित करता हूं। हमारे लिए शांति बनाए रखना महत्वपूर्ण है। किसान संघ के नेताओं ने...

  • पंजाब, हरियाणा में दिखा बंद का असर

    नई दिल्ली। न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी को कानूनी गारंटी देने सहित अपनी कई मांगों को लेकर दिल्ली कूच करने का ऐलान करने वाले किसान संगठनों की अपील पर शुक्रवार यानी 16 फरवरी को भारत बंद का आयोजन हुआ। पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान के कुछ इलाकों में इस बंद का असर दिखा। हालांकि राजधानी दिल्ली में इसका ज्यादा असर नहीं हुआ। देश के दूसरे हिस्सों में भी इस बंद का ज्यादा असर देखने को नहीं मिला। पंजाब में इसका सबसे ज्यादा असर दिखा, जहां निजी संस्थाओं ने भी बंद का समर्थन किया। किसानों के भारत बंद को पंजाब...

  • सरकार की तैयारियों पर अदालत के सवाल

    चंडीगढ़। अपनी मांगों को लेकर दिल्ली कूच कर रहे किसानों को रोकने के लिए सरकार की ओर से की गई तैयारियों पर अदालत ने सवाल उठाए हैं। पंजाब व हरियाणा हाई कोर्ट ने कहा कि मीडिया रिपोर्ट में दिखाया जा रहा है कि सरकार ने सड़कों पर लोहे की कीलें बिछाई हैं, यह लोगों के मुक्त आवाजाही के अधिकार को रोकने वाला है। अदालत ने यह भी कहा कि बोलने और अभिव्यक्ति के मौलिक अधिकार पर सेंसरशिप नहीं हो सकती है। गौरतलब है कि किसानों के दिल्ली चलो मार्च को प्रशासन ने कई जगहों पर रोक दिया है। इस मामले...

  • किसानों की मांग जायज: मान

    चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किसानों की मांगों को जायज बताते हुए उनकी तरफदारी की है। उन्होंने साथ ही केंद्र सरकार से अपील की है कि वह किसानों की मांगों को स्वीकार करे। पंजाब के मुख्यमंत्री ने हरियाणा की सीमा पर किसानों को रोके जाने की तैयारियों पर सवाल उठाए और सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा- केंद्र से अपील है कि किसानों की जायज मांगों को माने। आपको भारत और पंजाब की सीमा नहीं बनानी चाहिए। जिस नफरत का स्तर हम सहन कर रहे हैं, वह सही नहीं है। केंद्र सरकार पर हमला करते हुए भगवंत मान...

  • महाराष्ट्र सरकार का स्पष्टीकरण भ्रामक: धामी

    Harjinder Singh Dhami :- शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने तख्त श्री हजूर साहिब प्रबंधन बोर्ड में सरकार की ओर से नामित सदस्यों की संख्या बढ़ाने की महाराष्ट्र सरकार की जिद को सिख भावनाओं की उपेक्षा करार दिया है। अधिवक्ता धामी ने कहा कि सरकार का अब यह कहना कि बोर्ड में केवल सिख सदस्यों को ही लिया जाएगा, किसी भी तरह से तर्कसंगत नहीं है। उन्होंने महाराष्ट्र सरकार से सवाल किया कि जिन सिख संगठनों के सदस्य कम किए जा रहे हैं, क्या उनके द्वारा नामित सदस्य सिख नहीं थे? एसजीपीसी अध्यक्ष ने...

  • चंडीगढ़ में लोकतंत्र की हत्या हुई

    नई दिल्ली। चंडीगढ़ मेयर चुनाव के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी टिप्पणी की है। सर्वोच्च अदालत ने कहा है कि लोकतंत्र की हत्या हुई है। इसके साथ ही अदालत ने यह भी कहा कि पीठासीन अधिकारी पर मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए। इसके बाद अदालत ने मेयर चुनाव के सारे रिकॉर्ड को सुरक्षित रखने के आदेश दिए। सर्वोच्च अदालत ने पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को सभी रिकॉर्ड सुरक्षित करने को कहा है। आम आदमी पार्टी के एक पार्षद की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने ये नोटिस जारी किया। अगली सुनवाई 12 फरवरी को होगी। सोमवार...

  • पंजाब के राज्यपाल ने इस्तीफा दिया

    चंडीगढ़। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात करने के एक दिन बाद पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने इस्तीफा दे दिया। उन्होंने शनिवार को व्यक्तिगत कारणों और कुछ अन्य प्रतिबद्धताओं का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले पंजाब की भगवंत मान सरकार के साथ पुरोहित का बड़ा टकराव हुआ था और मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा था। पुरोहित ने राज्य सरकार के विधानसभा सत्र बुलाने को अवैध कर दिया था, जिस पर सर्वोच्च अदालत ने नाराजगी जताई थी। पुरोहित ने पंजाब जैसे संवेदनशील राज्य...

  • बहुमत नहीं होने पर भी भाजपा का मेयर!

    चंडीगढ़। चंडीगढ़ के मेयर का चुनाव एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी जीत गई है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने गठबंधन करके चुनाव लड़ा था और संख्या भी उनके पास थी फिर भी वे चुनाव हार गए हैं। चुनाव कराने के लिए भाजपा के एक नेता को पीठासीन अधिकारी बनाया गया था, जिन्होंने कांग्रेस और आप के आठ वोट अवैध कर दिए और इस तरह भाजपा चार वोट से चुनाव जीत गई। आम आदमी पार्टी ने इसे दिनदहाड़े लोकतंत्र की हत्या करार दिया है। चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भाजपा के मनोज सोनकर का मुकाबला आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार...

  • पंजाब में आप भी अकेले लड़ेगी

    चंडीगढ़। पश्चिम बंगाल के बाद विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ को दूसरा झटका पंजाब में लगा है, जहां आम आदमी पार्टी ने अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ऐलान किया है कि उनकी पार्टी कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं करेगी। उन्होंने कहा है कि आम आदमी पार्टी राज्य की सभी 13 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इतना ही नहीं उन्होंने पार्टी की रणनीति बताते हुए कहा कि 13 सीटों के लिए 40 नामों पर विचार चल रहा है और उम्मीदवारों को लेकर सर्वे करवाया जा रहा है। हालांकि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के...

  • पंजाब में कांग्रेस के साथ कोई गठबंधन नहीं: भगवंत मान

    Bhagwant Mann :- पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) अगले लोकसभा चुनाव में अकेले उतरेगी और कांग्रेस के साथ गठबंधन किए बिना राज्य की सभी 13 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। क्लीन स्वीप की भविष्यवाणी करते हुए, मान ने कहा, ''2024 के लोकसभा चुनावों में यह 13-0 होने जा रहा है। 'आप' पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करने के लिए तैयार है और देश में हीरो बनकर उभरेगी। मान का कहना है कि राज्य में कांग्रेस के साथ कोई गठबंधन नहीं होगा। चंडीगढ़ मेयर चुनाव के लिए कांग्रेस के...

  • हरियाणा में साइंस सिटी की स्थापना की जायेगी: खट्टर

    Manohar Lal Khattar :- हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि नये वैज्ञानिक शोध नवाचार को बढ़ावा देने के लिये राज्य सरकार फरीदाबाद या गुरुग्राम में से एक जिला में 50 एकड़ में साइंस सिटी की स्थापना करेगी। खट्टर शनिवार थिस्टी बायोटेक संस्थान में नवें भारत अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुये संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज इस नवें विज्ञान महोत्सव की मेजबानी करने का अवसर हरियाणा को मिला है। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिये बधाई देते हुये कहा कि विज्ञान महोत्सव में छात्र,...

  • पंजाब सीएम के विश्वासपात्र मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त

    Bhagwant Maan :- पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के विश्वासपात्र 60 वर्षीय वरिष्ठ अधिवक्ता इंद्रपाल सिंह को शुक्रवार को राज्य का मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त किया गया। सिंह ने सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी और पूर्व पुलिस महानिदेशक सुरेश अरोड़ा का स्थान लिया, जिनका कार्यकाल तीन महीने पहले समाप्त हो गया था। उनके नामांकन को राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने मंजूरी दे दी है। हालांकि, शपथ ग्रहण समारोह की तारीख की घोषणा अभी बाकी है। (आईएएनएस)

  • चंडीगढ़ में मेयर का चुनाव टला

    चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के साथ मिल कर चंडीगढ़ के मेयर का चुनाव लड़ने का फैसला होने के बाद चुनाव ही टाल दिया गया है। गुरुवार को 11 बजे से मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव होना था। लेकिन चुनाव होने से आधे घंटा पहले ही एक आदेश जारी कर कहा गया कि पीठासीन अधिकारी अनिल मसीह की तबीयत खराब हो गई है। इस वजह से चुनाव नहीं होगा। बाद में जिला कलेक्टर की ओर से आदेश जारी किया गया कि छह फरवरी को चुनाव होगा। दूसरी ओर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने इसे...

  • चंडीगढ़ में आप-कांग्रेस का गठबंधन

    चंडीगढ़। दिल्ली और पंजाब में गठबंधन करके लोकसभा का चुनाव लड़ने से पहले आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच चंडीगढ़ में महापौर और उप महापौर के चुनाव के लिए गठबंधन हो गया है। इससे पहले पिछले दो बार से कांग्रेस ने चुनाव में हिस्सा नहीं लिया था, जिससे भाजपा का महापौर बन रहा था। लेकिन इस बार कांग्रेस और आप के मिल कर लड़ने से महापौर, वरिष्ठ उप महापौर और महापौर का पद इन दो पार्टियों को मिलेगा। इससे आगे के गठबंधन का रास्ता भी साफ होता दिख रहा है। जानकार सूत्रों के मुताबिक दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन...

और लोड करें