रियल पालिटिक्स

आप को क्यों परेशान करेगी केंद्र सरकार?

ByNI Political,
Share
आप को क्यों परेशान करेगी केंद्र सरकार?
Aam aadmi party BJP आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दावा किया है कि केंद्र सरकार ने 15 लोगों की एक सूची केंद्रीय एजेंसियों जैसे सीबीआई, ईडी आदि को दी है और उन पर कार्रवाई करने को कहा है। सिसोदिया का दावा है कि इसमें कई नाम आम आदमी पार्टी के नेताओं के हैं। उनके इस दावे के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी इस तरह का अंदेशा जाहिर किया है। सवाल है कि केंद्र सरकार या भाजपा क्यों आम आदमी पार्टी को परेशान करेंगे? दोनों में नूरा कुश्ती तो चल सकती है लेकिन वास्तविक परेशानी इस समय नहीं खड़ी की जाएगी क्योंकि इस समय आम आदमी पार्टी भाजपा का ही काम कर रही है। अभी कम से कम अगले साल होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव तक आम आदमी पार्टी के लिए परेशानी नहीं खड़ी की जाएगी। Read also अमेरिका की 75 साला गलती! ध्यान रहे अगले साल होने वाले पांच राज्यों के चुनावों में कम से कम चार राज्यों में आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस के रास्ते में बाधा खड़ी की है। आप को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और गोवा चारों राज्यों में चुनाव लड़ना है। पंजाब में तो वह मुख्य विपक्षी पार्टी है। इनमें से उत्तर प्रदेश एकमात्र राज्य है, जहां कांग्रेस लड़ाई में नहीं है। बाकी तीन राज्यों में कांग्रेस से ही सबको  लड़ना है। इन राज्यों में आम आदमी पार्टी जितनी ताकत से लड़ेगी कांग्रेस को उतना नुकसान होगा। आप ने उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पद का दावेदार घोषित कर दिया है और पंजाब में भी कहा है कि वह सिख मुख्यमंत्री और दलित उप मुख्यमंत्री बनाएगी। आप का यह दांव कांग्रेस के लिए मुश्किल पैदा करने वाला है। आप ने हर राज्य में भाजपा विरोधी वोट को एक गैर कांग्रेसी विकल्प उपलब्ध कराया है। वे मुख्य रूप से उत्तराखंड और गोवा में भाजपा की बड़ी मदद कर सकते हैं। इसलिए कम से कम अभी यह संभव नहीं है कि केंद्र सरकार आप को किसी मुश्किल में डालने वाला कदम उठाए।
Published

और पढ़ें