रियल पालिटिक्स

केजरीवाल को भी लगा 70 साल का चस्का

ByNI Political,
Share
केजरीवाल को भी लगा 70 साल का चस्का
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल लगभग हर मामले में भारतीय जनता पार्टी की प्रतिलिपि बनते जा रहे हैं। वे भाजपा के सारे मुद्दे और एजेंडे उठा कर राजनीति कर रहे हैं। प्रचार से लेकर वादे करने तक में उन्होंने भाजपा में कड़ी टक्कर दी हुई है। अब अपनी सरकार के बचाव और कांग्रेस की आलोचना में भी वे भाजपा वाले तर्क का इस्तेमाल करने लगे हैं। जिस तरह से प्रधानमंत्री से लेकर भाजपा के नीचे तक के नेता हर बात में कहते हैं कि देश में 70 साल में कुछ नहीं हुआ है उसी तरह अब केजरीवाल ने भी कहना शुरू कर दिया है। Read also किसानों को भरोसा क्यों नहीं हो रहा? अपने कामकाज में ढिलाई या वादा नहीं पूरा करने के बारे में पूछे जाने पर वे 70 साल की दुहाई दे रहे हैं। ताजा मामला यमुना की सफाई का है, जिसके बारे में उन्होंने 2015 में कहा था कि पांच साल में यमुना को साफ कर देंगे। उनको सरकार में आए सात साल होने वाले हैं और यमुना की गंदगी और बढ़ गई है। इस महीने छठ के मौके पर सारी दुनिया ने इस पवित्र नदी की गंदगी देखी। जब केजरीवाल से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने पहले तो गोलपोस्ट बदलते हुए कहा कि वे 2025 के चुनाव से पहले तक यमुना को साफ कर देंगे। इसके बाद उन्होंने भाजपा वाला तर्क निकाला और कहा कि यमुना 70 साल में गंदी हुई है और 70 साल की गंदगी की सफाई पांच साल में नहीं हो सकती है। सोचें, भाजपा और केजरीवाल दोनों एक तरफ यह दावा करते हैं कि 70 साल में जो नहीं हुआ वह करके दिखा दिया और दूसरी ओर यह तर्क है कि 70 साल में जो नहीं हुआ वह पांच साल में कैसे कर सकते हैं!
Published

और पढ़ें