रियल पालिटिक्स

Akhilesh Yadav ने योगी सरकार पर चलाए तीखें बाण, सहारनपुर रैली में BJP को बताया सिर्फ नाम बदलने वाली सरकार

Byदिनेश सैनी,
Share
Akhilesh Yadav ने योगी सरकार पर चलाए तीखें बाण, सहारनपुर रैली में BJP को बताया सिर्फ नाम बदलने वाली सरकार
लखनऊ | Akhilesh Yadav Attack BJP: यूपी में चुनावों (UP Assembly Election 2022) से पहले विपक्षी पार्टियों को भाजपा के खिलाफ माहौल बनाने को पूरा मौका मिल गया है। लखीमपुर घटना को लेकर पूरी देश में विपक्षी भाजपा को घेरने में लगे है। ऐसे में समाजवादी पाटी (सपा) अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भी लखीमपुर मामले पर यूपी की योगी सरकार पर जमकर हमला किया। सहारनपुर के तीतरो में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने BJP पर तीखे बाण से प्रहार किया। पूर्व सीएम ने कहा कि किसान विरोधी सरकार को प्रदेश से उखाड़ फेंकना है। up lakhimpur kheri violence किसानों को कुचलने वाली सरकार Akhilesh Yadav Attack BJP:  पूर्व सीएम ने कहा कि, सरकार के लोग गाड़ियों के नीचे किसानों को कुचल देते हैं। यह सरकार किसानों को कुचलने वाली सरकार है। इस सरकार को हटाने का वक्त आ गया है। UP Lakhimpur Kheri Violence  ये सरकार सिर्फ नाम बदलना जानती है Akhilesh Yadav ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि, यह सरकार सिर्फ नाम बदलना जानती है काम करना नहीं। यूपी में चुनाव 2022 किसानों और युवाओं के भविष्य को तय करने वाला होगा। इसलिए आपको तय करना होगा कि अपने बच्चों और युवाओं का भविष्य बनाना है या अंधकार में डालना है। ये भी पढ़ें:- सांसद वरूण गांधी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- लखीमपुर खीरी मामले को राष्ट्रव्यापी हिंसा में बदलने की हो रही है कोशिश… सहारनपुर से लखनऊ के बीच होगा एक्सप्रेसवे तैयार इसके अलावा Akhilesh Yadav ने घोषणा करते हुए कहा कि यूपी में सपा की सरकार आते ही एक ऐसा एक्सप्रेसवे तैयार किया जाएगा जिसके माध्यम से सहारनपुर से लखनऊ के बीच की दूरी सिर्फ 4 से 5 घंटों में तय की जा सकेगी। इसके अलावा भी अखिलेश यादव ने वादा करते हुए कहा कि सपा सरकार बनने के बाद किसानों के लिए अलग से फंड बनाया जाएगा। किसानों की हर समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाएगा। ये भी पढ़ें:-  Uttar Pradesh : ‘खूनी बंदर’ अकेले बच्चों पर हमला कर खा जा रहे हैं कान, संख्या 60 के करीब…
Published

और पढ़ें