रियल पालिटिक्स

छत्तीसगढ़ में बघेल का मुकाबला मोदी से

ByNI Political,
Share
छत्तीसगढ़ में बघेल का मुकाबला मोदी से
भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के नाम और काम पर लड़ेगी, लेकिन छत्तीसगढ़ में वह नेता घोषित नहीं करेगी। भाजपा के जानकार सूत्रों का कहना है कि पार्टी बिनी सीएम दावेदार घोषित किए चुनाव लड़ेगी। वैसे पार्टी की प्रदेश ईकाई में अब भी पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह सबसे बड़े नेता हैं। प्रदेश कमेटी में उन्होंने अपने लोगों को महत्वपूर्ण पद दिलाए हैं। लेकिन पिछले चुनाव में पार्टी के बुरी तरह हारने के बाद उनका राजनीतिक कद कम हुआ है। विधानसभा चुनाव के तुरंत बाद हुए लोकसभा चुनाव में उनके सांसद बेटे अभिषेक सिंह को राजनांदगांव सीट से दूसरी बार टिकट नहीं मिल पाई थी। वे पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं लेकिन  पार्टी उनके चेहरे पर चुनाव लड़ने में जोखिम मान रही है। तभी कहा जा रहा है कि प्रदेश में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पकड के आगे सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बूते भाजा चुनाव लड़ेगी। पार्टी छत्तीसगढ़ में सामूहिक नेतृत्व और मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ेगी। ध्यान रहे इस साल हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में भाजपा सिर्फ उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के चेहरे पर लड़ी थी बाकी राज्यों में उसने सीएम का दावेदार घोषित नहीं किया था। उसी तरह कहा जा रहा है कि अगले साल होने वाले छत्तीसगढ़ चुनाव में भाजपा कोई सीएम दावेदार घोषित नहीं करेगी। भाजपा को सवर्ण, पिछड़ा और आदिवासी तीनों समूहों का ध्यान रखना है। इसलिए अलग अलग समूहों के लिए रमन सिंह, विष्णुदेव साय, धर्मलाल कौशिक, ब्रजमोहन अग्रवाल आदि का चेहरा दिखाया जाएगा।
Published

और पढ़ें