रियल पालिटिक्स

भाजपा में अंदरखाने क्या चल रहा है?

ByNI Political,
Share
भाजपा में अंदरखाने क्या चल रहा है?
कांग्रेस पार्टी में अंदरखाने चलने वाली कई तरह की कथित साजिशों की कहानियां तो दिल्ली में आम रही हैं। परंतु यह पहली बार है कि भाजपा को लेकर इस तरह की कहानियां चल रही हैं। सब एक-दूसरे से पूछ रहे हैं कि आखिर पार्टी में क्या हो रहा है? क्या पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में किसी तरह का टकराव है? अमित शाह क्यों सक्रिय नहीं हैं? बिहार चुनाव में वे कुछ क्यों नहीं कर रहे हैं और बिहार में भाजपा के पोस्टर-होर्डिंग्स में उनकी फोटो क्यों नहीं है? नरेंद्र मोदी और अमित शाह के पार्टी की कमान संभालने के बाद यह पहला मौका है, जब भाजपा की प्रचार सामग्री से अमित शाह की फोटो नदारद है। क्या उन्होंने जान बूझकर ऐसा खुद को अलग रखा है? या कोई और कहानी है। दिल्ली और पटना में जो सबसे आम पूछा जाने वाला सवाल है वो ये है कि देवेंद्र फड़नवीस को बिहार का चुनाव प्रभारी किसने और क्यों बनवाया? क्या यह उनको कमजोर करने की किसी योजना का हिस्सा है? यह भी सवाल है कि क्या इसे भांप कर ही फड़नवीस ने बिहार से दूरी बना ली है? वे कोरोना से संक्रमित होने की वजह से क्वरैंटाइन हुए हैं। पर इसके बावजूद कहा जा रहा है कि वे चुनाव का हालचाल ले सकते थे। साजिश थ्योरी में भरोसा करने वाले लोग सुशील मोदी के भी क्वरैंटाइन होने के पीछे साजिश देख रहे हैं। यह भी कहा जा रहा है कि उनको नतीजों का आभास हो गया है इसलिए प्रचार से दूर हो गए! सुशील मोदी के करीबी रहे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय भी क्वरैंटाइन हैं तो राजीव प्रताप रूड़ी और सैयद शाहनवाज भी कोरोना के कारण प्रचार से दूर हैं। बिहार में पार्टी के संगठन महामंत्री नागेंद्र को भी कोरोना हो गया था और बाद में भी उनको सेहत संबंधी कुछ दिक्कतें रहीं, जिससे वे भी सक्रिय राजनीति से दूर ही हैं।
Published

और पढ़ें