रियल पालिटिक्स

दिल्ली में 11 लाख दीये बांट दिए!

ByNI Political,
Share
दिल्ली में 11 लाख दीये बांट दिए!
दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी ने कमाल कर दिया है। पार्टी के नेताओं का दावा है कि दिल्ली में 11 लाख दीये बांटे गए हैं और लोगों से अनुरोध किया गया है कि वे पांच अगस्त को अपने घरों पर दीये जलाएं। राजधानी में लागू आंशिक लॉकडाउन और कोरोना वायरस के संक्रमण के बीच दिल्ली भाजपा ने यह काम कब किया और कैसे किया, यह किसी को पता नहीं है। यह हैरानी बात इसलिए है क्योंकि अयोध्या में एक लाख दीये बनाने के ऑर्डर दिए गए तो छह सौ घरों वाले कुम्हारों के एक गांव में खलबली मच गई और सारे लोग इस काम में लगे हैं। इसे लेकर कई खबरें भी आई हैं। सोचें, उधर अयोध्या में एक लाख दीये बनवाने के लिए मशक्कत चल रही थी और इधऱ दिल्ली में भाजपा ने 11 लाख दीये बनवा भी लिए और उन्हें बंटवा भी दिया। अभी बरसात का समय है और दिवाली के लिए दीये बनाने का काम इसके बाद शुरू होता है। पर इस बरसात के बीच दिल्ली में भाजपा ने 11 लाख दीये बनवा कर उन्हें घर घर पहुंचा दिया है। इसे कहते हैं कार्यकुशलता! उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से लेकर प्रदेश भाजपा के नेताओं और अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के ट्रस्ट को दिल्ली प्रदेश भाजपा से कुछ सीखना चाहिए।
Published

और पढ़ें